ramcharitmanas
✕

खुशखबरी! Netflix लाया मोबाइल के लिए सबसे सस्ता प्लान

Updated: बुधवार, 10 अप्रैल 2019 (12:23 IST)
वेब सीरीज के शौकीनों के लिए एक खुशखबरी है। नेटफ्लिक्स अपना सबसे सस्ता प्लान लाने की तैयारी में है। खबर है कि कंपनी ने 250 रुपये के मासिक प्लान की टेस्टिंग शुरू कर दी है। फिलहाल यह प्लान सिर्फ मोबाइल और टैबलेट के लिए दिया गया है, इसके तहत आप डेस्कटॉप या टीवी पर कंटेंट नहीं देख पाएंगे।

नेटफ्लिक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर इस प्लान को 500, 650 और 800 रुपये वाले प्लान के साथ लिस्ट किया गया है। इस प्लान के तहत भी आप पहले महीने फ्री में नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल कर सकेंगे।
 
इस प्लान के तहत आप सिर्फ एसडी कंटेंट ही देख पाएंगे और एचडी, अल्ट्रा एचडी कंटेंट नहीं मिलेंगे। अनलिमिटेड फिल्म्स और टीवी प्रोग्राम्स आप देख सकेंगे, लेकिन सिर्फ एक ही डिवाइस पर नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल कर पाएंगे।
 
कंपनी मासिक के अलावा साप्ताहिक प्लान की भी टेस्टिंग कर रही है जिसकी शुरुआती कीमत 65 रुपये है। यह अब तक का सबसे सस्ता प्लान है। यह प्लान भी मोबाइल-ओनली प्लान है।
 
इसके अलावा वीकली बेसिक प्लान की कीमत 125 रुपये, स्टैंडर्ड 165 रुपये और प्रीमियम वीकली प्लान की कीमत 200 रुपये रखी गई है। मोबाइल और बेसिक प्लान में केवल एक ही स्क्रीन मिलेगी, वहीं स्टैंडर्ड और प्रीमियम प्लान में क्रमश: 2 और 4 स्क्रीन को यूजर्स शेयर कर पाएंगे।
 
सबसे सस्ता प्लान लाने के बाद भी नेटफ्लिक्स भारत में सबसे महंगा ओवर-दि-टॉप (ओटीटी) कंटेंट स्‍ट्रीमिंग प्‍लेटफॉर्म बना हुआ है। हॉटस्टॉर का मंथली प्लान 199 रुपये, अमेजन प्राइम का मंथली प्लान 129 रुपये, ZEE5 का मंथली प्लान 99 रुपये और ALTBalaji के तीन महीने के सब्सक्रिप्शन वाला प्लान 100 रुपये में उपलब्ध है।

Show comments

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें मेट्रो और एंट्री गेट की पूरी जानकारी

आमिर खान ने पत्नी गौरी स्प्रैट के साथ मनाया पहला करवा चौथ, रॉयल ब्लू सूट में छाईं मिसेज खान

'स्टार ट्रेक' और 'एक्स-मेन' फेम दिग्गज अभिनेता सर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख