Daily Horoscope
✕

फिल्म 'ऊंचाई' से सामने आया नीना गुप्ता का फर्स्ट लुक, निभा रहीं यह किरदार

Updated: शनिवार, 15 अक्टूबर 2022 (13:33 IST)
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ऊंचाई' इन दिनों सुर्खियों में हैं। इन दिनों‍ फिल्म से कलाकारों के कैरेक्टर पोस्टर्स सामने आ रहे हैं। मेकर्स ने अब तक अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और सारिका का पोस्टर रिलीज कर चुके हैं। अब फिल्म से नीना गुप्ता का भी फर्स्ट लुक सामने आ गया है।

 
नीना गुप्ता के कैरेक्टर पोस्टर को उनके खास और पारिवारिक मित्र गजराज राव ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फिल्म में नीना गुप्ता, बोमन ईरानी की पत्नी शबीना का किरदार निभा रही हैं। उनका चरित्र पोस्टर निर्माताओं द्वारा जारी किए गए बाकी पोस्टरों से अलग है, क्योंकि यह पहला ऐसा चरित्र पोस्टर है जो किसी बर्फीले सफर के जद्दोजहद में नही दिख रहा। नीना गुप्ता का पोस्टर यहां दर्शकों को एक सर्वोत्कृष्ट राजश्री फिल्म के अनुभव की याद दिलाता है। 
 
इस पोस्टर के दो हिस्से हैं जो अलग -अलग दुनिया में उनके अंदर की बेफिक्री को दर्शाता है, जहां एक में, उन्हें आम महिलाओं की तरह रोजमर्रा में कपड़ों से भरी अलमारी के पास दिखाया गया है और वह घर के कामों के बीच में नजर आ रही हैं। वही दूसरी तरफ उनकी आंखों में एक हल्की चमक के साथ एक बेखौफ मुस्कान दिख रही हैं। जिसमें टैगलाइन है कि - परिवार ही उनकी एकमात्र प्रेरणा थी।
 
पहले अमिताभ बच्चन फिर अनुपम खेर, बोमन ईरानी, सारिका के बाद नीना गुप्ता का ये पोस्टर वाकई ऊंचाई की गहराई दर्शा रही हैं। इन मंजे हुए सितारों की अदाकारी का जादू और सूरज बड़जात्या का अलौकिक निर्देशन वाकई कमाल करनेवाला है। 18 अक्टूबर को फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जाएगा। 
 
अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, सारिका, नीना गुप्ता और परिणीति चोपड़ा द्वारा भव्यता और पैमाने पर बनी फिल्म ऊंचाई में एक्टर डैनी डेन्जोंगपा और नफीसा अली सोढ़ी का भी खास रोल है। सूरज आर बड़जात्या द्वारा निर्देशित, उनके होम प्रोडक्शन द्वारा निर्मित, महावीर जैन फिल्म्स और बाउंडलेस मीडिया के सहयोग से राजश्री प्रोडक्शंस, ऊंचाई 11.11.22 को थिएटर में रिलीज की जाएगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

दिव्यांका त्रिपाठी की बिल्डिंग में लगी आग, लिफ्ट में फंसे गार्ड की मौत, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

प्रभास के फिल्मी करियर के 24 साल पूरे, 'बाहुबली' से 'कल्कि' तक, इन 5 वजहों से पूरे देश के हैं चहेते

राम बनकर घर-घर में पूजे गए अरुण गोविल को क्यों निभाना पड़ा लक्ष्मण का किरदार? अब 'रामायण' में बने राजा दशरथ

'भक्ति गायब, रावण का महिमामंडन': टीवी के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने नितेश तिवारी की 'रामायण' को बताया निराशाजनक

ऑस्कर की रेस में शामिल होगी रणबीर कपूर की 'रामायण'! 99वें अकेडमी अवॉर्ड्स के लिए मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख