dharma sangrah
✕

'जवान' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, एक्शन पैक्ड अवतार में नजर आईं नयनतारा

Updated: सोमवार, 17 जुलाई 2023 (15:21 IST)
Nayanthara First Look Poster: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान स्टारर बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर 'जवान' लगातार लोगों के बीच छाई हुई है। हाल ही में इस फिल्म का धमाकेदार प्रीव्यू रिलीज हुआ, जिसमें शाहरुख के साथ नयनातारा और दीपिका पादुकोण का भी एक्शन अवतार देखने को मिला। इस फिल्म की फीमेल पावर भी बेहद दमदार है और जिसकी खुद गौरी खान भी दीवानी हैं।
 
फिल्म में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा मुख्य फीमेल लीड में हैं। अब जवान से नयनतारा का एक पोस्टर सामने आया है जिसमें उनका जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। वैसे प्रीव्यू में उनके लुक की एक झलक के साथ, फिल्म में उन्हें और अधिक देखने की उम्मीद है। ऐसे में यह पोस्टर यकीनन उन प्रशंसकों के लिए एक तोहफा है जो इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
 
नयनतारा के इस पोस्टर को खुद जवान एक्टर शाहरुख खान ने एक बेहद पावरफुल कैप्शन के साथ शेयर किया हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा, 'तूफान के आने से पहली की शांति।' पोस्टर में नयनतारा हाथ में गन लिए फुल ऑन एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। 
 
वैसे नयनतारा को जवान का हिस्सा बनते हुए देखकर इस हाई-ऑक्टेन एक्शन एंटरटेनर का लेवल पहले ही एक अलग लेवल पर पहुंच गया था। अब जैसा कि जवान के नए पोस्टर पर नयनतारा की खूबसूरत झलक दिखाई दी हैं, तो इसमें कोई दोराय नहीं है कि नयनतारा को स्क्रीन्स पर एक कॉप की भूमिका निभाते हुए देखना निश्चित रूप से फिल्म में एक बड़ा आकर्षण होने वाला है। ऐसे में लगता है कि मेकर्स फिल्म से दिलचस्प अपडेट शेयर कर दर्शकों का उत्साह बरकरार रखने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
 
जवान रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जो एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित हैं। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख