Hanuman Chalisa
✕

Nwazuddin Siddiqui को थी कभी हकलाने की समस्या

नवाजुद्दीन ने कहा कि मैं कभी काम मांगने नहीं जाऊंगा। मैं अपना घर और सारी चीजें बेचकर फिल्म बना लूंगा

Updated: सोमवार, 29 जनवरी 2024 (12:33 IST)
Nwazuddin Siddiqui : नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। छोटे-छोटे किरदार निभाकर अपना करियर शुरू करने वाले नवाज की गिनती आज दमदार एक्टर्स की लिस्ट में होती है। वह अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों पर राज करते हैं।
 
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्मों के बारे में खुलकर बातें की हैं और साथ ही कहा है कि वो कभी किसी के दरवाजे पर काम नहीं जाएंगे। नवाज ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने पहले हकलाने की समस्या थी जो सफलता मिलने के साथ दूर होती गई। 
 
एक यूट्यूब चैनल संग इंटरव्यू के दौरान नवाजुद्दीन से पूछा गया कि क्या उन्हें इंडस्ट्री में उतनी इज्जत मिलती है, जितनी मिलनी चाहिए? इस पर उन्होंने कहा, औकात से ज्यादा मिली।
 
नवाज ने कहा, जिस जगह से मैं हूं वो वेस्टर्न यूपी में हैं, वहां पर दूर-दूर तक ये सब पॉसिबल नहीं था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि कभी इस तरह की चीजें कर पाऊंगा, क्योंकि थोड़ा आलसी थश। बहुत ज्यादा हकलाता था और देर से चीजें समझ आती है। मेरा हकलाना 2005-06 के आसपास गया, मगर अब भी जब कभी उन्हें बहुत गुस्सा आता हैतो वो हकलाने लगते हैं।
 
जब नवाजुद्दीन से पूछा गया कभी लाइफ में ऐसा हुआ है, जब कोई ऐसा आया हो, जिसने दुनियाभर का प्यार दिखाया हो? किसी एक व्यक्ति से प्यार मिला है बहुत? इस पर उन्होंने कहा, अनुराग कश्यप से बहुत प्यार मिला है। अगर कल को मेरे पास काम ना रहे, मेरे अंदर इतनी भी हिम्मत नहीं कि मैं जाकर काम मांग सकता हूं, मैं काम मांगने नहीं जाऊंगा।
 
उन्होंने कहा, एक्टिंग करना इम्पॉर्टेंट हैं। जरूरी नहीं है कि फिल्मों में ही करूं। मैं सड़क पर करूंगा, ट्रेन में करूंगा, बस के ऊपर करूंगा, लेकिन जरूर करूंगा।
 
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही तेलुगु फिल्म 'सैंधव' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनके पास मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म 'सेक्शन 108' भी है। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

रामायण मूवी रिव्यू: रणबीर कपूर में दिखे मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण का रौद्र रूप भी छाया

'रामायण' के पोस्ट-क्रेडिट सीन में सनी देओल की एंट्री ने उड़ाए होश, हनुमान के विशाल रूप की झलक देख खड़े हुए दर्शक

'रामायण' रिलीज होते ही इमोशनल हुईं लारा दत्ता, बोलीं- कैकेयी इतिहास की सबसे गलत समझी गई महिला

रणबीर कपूर की 'रामायण' देखकर भावुक हुए बादशाह, इस एक सीन ने जीत लिया दिल

'जानी दुश्मन' से हॉरर जॉनर में कदम रख रही हैं भूमि पेडनेकर, रोंगटे खड़े कर देगा पोस्टर

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख