सम्बंधित जानकारी
- पुष्पा 2 : द रूल के ट्रेलर लॉन्च से पहले, श्रीवल्ली उर्फ रश्मिका मंदाना ने शेयर की डबिंग सेशन से तस्वीरें
- उत्तरी अमेरिका में स्लमडॉग मिलियनेयर की रिलीज को 16 साल पूरे, अनिल कपूर ने शेयर किया खास पोस्ट
- सूर्या स्टारर कंगुवा क्यों हैं थिएटर में मस्ट वॉच? जानिए 5 कारण
- आई वांट टू टॉक के लिए परफेक्ट चॉइस क्यों हैं अभिषेक बच्चन? निर्देशक शूजित सरकार ने बताया
- प्राइम वीडियो ने की ओरिजिनल ड्रामा सीरीज वैक गर्ल्स के वर्ल्डवाइड प्रीमियर की घोषणा
this reason deepika padukone and ranveer singh never settle for live in relationship before marriage
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों ने 6 साल तक एक-दूसरे के साथ रिलेशन में रहने के बाद नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी। दोनों अपनी शादी की छठी सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं।
दीपिका और रणवीर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला में पहली बार साथ काम किया था। इसी के बाद से दोनों की नजदीकियों की चर्चा थी। एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने अपनी शादी को लेकर कई सारी बातें शेयर की थी।
जब दीपिका पादुकोण से पूछा गया था कि वे शादी से पहले रणवीर सिंह के साथ कभी लिव इन रिलेशनशिप में क्यों नहीं रहीं? इस पर उन्होंने कहा था कि अगर हम पहले ही साथ में रहना शुरू कर देते तो हम एक-दूसरे के बारे में बाद में क्या जानने की कोशिश करते?
शादी के बाद दिए इस इंटरव्यू में दीपिका ने कहा था, ये साल ऐसा ही रहा, साथ में रहना और एक-दूसरे को जानना। मैं ये कहना चाहती हूं कि हमने अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला लिया। मुझे पता है कि लोग शादी को लेकर थोड़े रुखे होते हैं, लेकिन ये हमारा अनुभव नहीं है। हम शादी में विश्वास करते हैं और हम इसके हर पल का आनंद ले रहे हैं।
बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम दुआ पादुकोण सिंह रखा है।
