Daily Horoscope
✕

'द कन्फेशन' से बॉलीवुड कमबैक कर रहे नाना पाटेकर, फिल्म का टीजर रिलीज

Updated: रविवार, 10 अप्रैल 2022 (11:52 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। अब वह एक बार फिर फिल्मों में कमबैक करने जा रहे हैं। नाना पाटेकर सोशल थ्रिलर 'द कन्फेशन' में लीड रोल करते नजर आएंगे। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है।

 
टीजर में नाना पाटेकर की आवाज सुनाई देती है। वह कहते हैं, 'सच का चेहरा देख लिया मैंने, सच की आवाज भी सुन ली, सच जानकर भी कबूल नहीं मुझे। मैं इसके लिए अपनी जान देने को तैयार हूं।' टीजर के आखिर में नाना पाटेकर का चेहरा नजर आता है।
 
नाना पाटेकर की सोशल थ्रिलर 'द कन्फेशन' को अनंत नारायण महादेवन निर्देशित करेंगे। वहीं, इसे नरेंद्र हीरावत, प्रवीण शाह, सगुन बाघ, अजय कपूर और सुभाष काले प्रोड्यूस करेंगे।
 
नाना पाटेकर आखिरी बार साल 2018 में रजनीकांत की फिल्म 'काला' में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया था। नाना पाटेकर साल 2019 में हाउसफुल 4 की शूटिंग भी शुरू कर चुके थे, लेकिन यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद वह इस फिल्म से अलग हो गए।
 

'पंचायत 5' का ट्रेलर रिलीज, प्रधानजी की छिनी कुर्सी, सचिवजी और रिंकी की लव स्टोरी में आएगा बड़ा मोड़

'मुझे बताने वाले आप कौन होते हैं', बुर्का और हिजाब पर शबाना आजमी ने रखी दोटूक राय

'कोई मिल गया' के 'बिट्टू सरदार' ने रचाई शादी, डॉक्टर प्रभजोत चावला संग लिए सात फेरे, देखें खूबसूरत तस्वीरें

'रामायण' को मिला वैश्विक सम्मान, वेटिकन के कार्डिनल और कैथोलिक चर्च के सदस्यों ने देखी फिल्म

नॉर्थ अमेरिका में दिखा नमित मल्होत्रा की 'रामायण' का दबदबा, 29 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख