Hanuman Chalisa
✕

अभिनेत्री नफीसा अली कैंसर की तीसरी स्टेज से पीड़ित

Updated: रविवार, 18 नवंबर 2018 (17:32 IST)
दिग्गज फिल्म एवं थियेटर अभिनेत्री नफीसा अली ने बताया कि वह तीसरे चरण के कैंसर से पीड़ित हैं और उसका इलाज करा रही हैं। उन्होंने शनिवार को इंस्टाग्राम पर इसका खुलासा किया, जिसमें उन्होंने अपनी अच्छी दोस्त और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है।
 
तस्वीर के साथ 61 वर्षीय अली ने लिखा, ‘‘बस अभी-अभी मैं अपनी अत्यंत प्रिय दोस्त से मिली जिन्होंने मुझे हाल में पता चले स्टेज 3 कैंसर से जल्दी ठीक होने की शुभकामनाएं दीं।’’ 
 
पश्चिम बंगाल में जन्मी नफीसा ने 1979 में शशि कपूर की फिल्म जुनून के साथ फिल्मी दुनिया का अपना सफर शुरू किया था। उन्होंने मेजर साब, लाइफ इन ए मेट्रो, यमला पगला दीवाना और साहब बीवी और गैंगस्टर 3 जैसी फिल्मों में काम किया है।
 
वर्तमान में अली कांग्रेस पार्टी की सदस्य हैं। उन्होंने 2009 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। अली ने अर्जुन अवॉर्ड विजेता खिलाड़ी कर्नल आर एस सोढ़ी से शादी की है और उनके तीन बच्चे हैं।

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख