Daily Horoscope
✕

मौनी रॉय ने बताया अपना रिलेशनशिप स्टेटस, कहा- सही शख्स का इंतजार

Updated: शुक्रवार, 8 मार्च 2019 (14:39 IST)
टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस मौनी रॉय ने बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की है। मौनी रॉय की दूसरी फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर(रॉ) जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म में वे जॉन अब्राहम के अपोजिट नजर आएंगी। मौनी अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं।


हाल ही में मौनी रॉय ने एक इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर जवाब दिया है। उन्होंने बयान देते हुए कहा, जो लोग मेरे लिए मायने रखते हैं वे जानते हैं कि मैं सिंगल हूं। ऐसा इसलिए नहीं कि मेरे पास समय की कमी है। ये इसलिए है क्योंकि आप अपने जीवन का संकलन कर सकते हैं। मुझे सही शख्स का इंतजार है। मैं किसी को भी चुनकर उसे डेट नहीं कर सकती हूं। 
 
उन्होंने कहा कि इस समय मैं फिल्मों की शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मेरी जिंदगी का रास्ता खोला। मैं नहीं चाहती कि फिल्मों को अपना 100 प्रतिशत ना दिए बिना इसे अपने हाथ से जाने दूं।
 
पिछले दिनों मौनी रॉय का मोहित रैना संग रिलेशन काफी चर्चा में रहा था। वक्त की कमी के कारण इनके रिश्ते में दरार आई और इसका ब्रेकअप हो गया। फिर मोहित रैना ने साफ किया कि उन्होंने मौनी को कभी डेट नहीं किया। मौनी रॉय फिल्म रॉ के अलावा ब्रह्मास्त्र में भी दिखाई देने वाली है। इस फिल्म में वे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन के साथ अहम किरदार में नजर आने वाली है।

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख