Hanuman Chalisa
✕

मौनी रॉय का धमाका, धमाकेदार फिल्म 'केजीएफ' में यश के साथ इस गाने पर थिरकेंगी

Updated: सोमवार, 10 दिसंबर 2018 (16:38 IST)
यश अभिनीत 'केजीएफ' के ट्रेलर ने फ़िल्म के प्रति दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। ड्रामा और एक्शन पैक इस फ़िल्म के गीत "गली गली" में अभिनेत्री मौनी रॉय अपने डांस से जलवा बिखरते हुए नज़र आएंगी।
 
अभिनेत्री मौनी रॉय ने गीत "गली गली" की शूटिंग शुरू कर दी है। यह गाना फिल्म "त्रिदेव" के ओरिजनल गीत का रीक्रिएटेड वर्शन है जिसमें मौनी रॉय और फ़िल्म के मुख्य अभिनेता यश अपने डांस से चार चांद लगाते हुए नज़र आएंगे।


 
मौनी रॉय और कन्नड़ सुपरस्टार यश गीत "गली गली" में गणेश आचार्य की धुन पर कदम से कदम मिलाते हुए नज़र आएंगे। कोरियोग्राफर  गणेश आचार्य "गली गली" में मौनी रॉय और यश के साथ काम करने पर ख़ासे उत्साहित हैं। 
 
1989 में रिलीज़ हुई 'त्रिदेव' में संगीता बिजलानी और जैकी श्रॉफ ने अपने डांस से धूम मचा दी थी। अब इस गाने को 'केजीएफ' में फिर से रीक्रिएट किया जाएगा जिसमें मौनी रॉय अपने लटके झटके दिखाते हुए नज़र आएंगी।
 
एक्सेल एंटरटेनमेंट की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना 'केजीएफ' कर्नाटक के कोलार गोल्ड फील्ड की पृष्ठभूमि पर आधारित है। केजीएफ में रॉकी (यश) की कहानी दिखाई जाएगी, जिसका उद्देश्य दुनिया और सोने की खान जीतना है।


 
यश, श्रीनिधि शेट्टी, राम्या कृष्ण, अनंत नाग, जॉन कोककेन अभिनीत, केजीएफ प्रशांत नील द्वारा निर्देशित है और होमबेल फिल्म्स प्रोडक्शन की फ़िल्म है। विजय किरागंदूर द्वारा निर्मित केजीएफ के लिए राइल बसरूर ने संगीत बनाया है।
 
केजीएफ एक्सेल एंटरटेनमेंट की पहली कन्नड़ फ़िल्म है और यह प्रोडक्शन हाउस इस तरह की मेगा महत्वाकांक्षी परियोजना से जुड़कर प्रफुल्लित महसूस कर रहा है।
 
यह पीरियड ड्रामा 70 के दशक पर आधारित है और इसे दो भागों में बनाया जाएगा। इनमें से पहला भाग का शीर्षक केजीएफ चैप्टर 1 होगा जो 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होगा।

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख