गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mouni roy and angad bedi new song baithe baithe released
Written By
Last Modified: बुधवार, 28 जुलाई 2021 (17:29 IST)

मौनी रॉय का नया गाना 'बैठे बैठे' हुआ रिलीज

मौनी रॉय का नया गाना 'बैठे बैठे' हुआ रिलीज - mouni roy and angad bedi new song baithe baithe released
बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय का नया गाना 'बैठे बैठे' रिलीज हो गया है। इस गाने में वह अंगद बेदी संग नजर आ रही हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही है। 

 
इस गाने को आवाज स्टेबिन बेन, दानिश साबरी और ऐश्वर्या पंडित ने दी है। म्यूजिक मीट ब्रदर्स ने और लिरिक्स दानिक साबरी ने दिया है। गाने को आदिल शेख ने डायरेक्ट किया है। यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है। 
 
यह गाना काफी आलीशान लोकेशन पर फिल्माया गया है। इस गाने को रॉयल लुक देने की कोशिश की गई है। गाने में मौनी रॉय ब्राइट पिंक कलर के ड्रेस में बेहद खुबसूरत नज़र आ रही हैं। वहीं अंगद भी काफी हैंडसम दिख रहे हैं।
 
मौनी रॉय के वर्क फ्रंट कि बात करें तो वे जल्द ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं। इससे पहले वह वेब सीरीज 'लंदन कॉन्फिडेंशियल' में दिखी थीं। वही अंगद बेदी वेब सीरीज़ इंसाइड एज सीज़न 3 की तैयारियों में बिजी चल रहे हैं। 
 
ये भी पढ़ें
अक्षय कुमार ने कश्मीर में स्कूल बनवाने के लिए दान दिए 1 करोड़ रुपए