• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. monalisa vikrant singh rajpoot will be participate in reality show smart jodi
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2022 (16:57 IST)

रियलिटी शो 'स्मार्ट जोड़ी' में धमाल मचाएगी मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत की जोड़ी

रियलिटी शो 'स्मार्ट जोड़ी' में धमाल मचाएगी मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत की जोड़ी - monalisa vikrant singh rajpoot will be participate in reality show smart jodi
रियलिटी शो 'नच बलिए' के जरिए अपनी छाप छोड़ने वाली जोड़ी मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत एक बार फिर से छोटे पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। इस बार यह जोड़ी स्टार प्लस के नए रियलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में अपना जलवा बिखेरती नजर आएगी।

 
यह रियलिटी शो एक अनोखे फ़ॉर्मेट में है, जिसमें अभिनय, नृत्य, क्रिकेट, संगीत, कॉमेडी और कोरियोग्राफी जैसे विभिन्न क्षेत्रों की सेलिब्रिटी जोड़ियां एकसाथ नजर आ रही हैं, जिसमें विक्रांत और मोनालिसा को पार्टिसिपेट करने का मौका मिला है। यह शो 26 फरवरी से ऑन एयर हो रहा है।
 
विक्रांत सिंह राजपूत ने इस शो को लेकर कहा कि यह शो अपने आप में अलग है। इस शो में 10 कपल्स शामिल हो रहे हैं, जिनमें आपको दिखाना होता है कि आप कैसे दूसरे से अलग हैं। इसमें 83 वर्ल्ड कप के क्रिकेटर श्रीकांत जैसे सेलिब्रिटी अपनी वाइफ के साथ शामिल हो रहे हैं।
 
गौरतलब है कि ‘स्मार्ट जोड़ी’ शो में विक्रांत- मोनालिसा के अलावा भाग्यश्री और उनके पति हिमालय दासानी, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन, नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा, क्रिकेटर कृष्णम्माचारी श्रीकांत और उनकी पत्नी विद्या श्रीकांत, अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी बिजलानी, कॉमेडियन बलराज और उनकी पत्नी दीप्ति तुली, राहुल महाजन और उनकी पत्नी नताल्या महाजन, गायक अंकित तिवारी और उनकी पत्नी पल्लवी शुक्ला तिवारी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गौरव तनेजा और उनकी पत्नी ऋतु राठी तनेजा भी नजर आएंगी।
 
ये भी पढ़ें
Happy Birthday : 41 साल के हुए शाहिद कपूर, एड फिल्मों से की थी करियर की शुरुआत