ramcharitmanas
✕

5 साल बाद टीवी पर वापसी करने जा रहीं Mona Singh, 'मौका ए वारदात 2' करेंगी होस्ट

Updated: शुक्रवार, 28 मई 2021 (16:48 IST)
'जस्सी जैसी कोई नहीं' शो से घर-घर पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मोना सिंह 5 साल बाद टेलीविजन पर वापसी करने जा रही हैं। मोना सिंह जल्द ही क्राइम शो 'मौका-ए-वारदात 2' को होस्ट करती नजर आएंगी। शो में उनके साथ एक्टर रवि किशन नजर आएंगे।

 
इस शो में कई एपिसोड्स होंगे, जिसमें हर कहानी अलग दिखाई जाएगी। इस शो के लिए रश्मि देसाई के नाम पर भी विचार हुआ था और उनके बातचीत भी हुई थी लेकिन आखिरकार मोना सिंह को फाइनल कर लिया गया। इससे पहले मोना सिंह 9 साल पहले क्राइम थ्रिलर शो सीआईडी में काम कर चुकी है।
 
इस खबर को कंफर्म करते हुए मोना सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा, 'हां, ये सही है, मैं मौका-ए-वारदात का हिस्सा हूं। क्राइम जोनर हमेशा से ही उत्सुकता बढ़ाता है और ये काफी मजेदार प्रोजेक्ट है और अभी हम शो की डिटेल्स पूरा करने पर काम कर रहे हैं। जैसे ही सभी तरह की फॉर्मेलिटीज हो जाती हैं, इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। हालांकि अभी जगह फाइनल नहीं हुई है।
 
बता दें कि मोना सिंह टीवी पर आखिरी बार पांच साल पहले 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' में नजर आई थीं। मोना सिंह ने टेलीविजन पर अपने करियर की शुरुआत जस्सी जैसी कोई नहीं शो से की थी और बाद में झलक दिखला जा, राधा की बेटी कुछ कर दिखेंगी, और कवच… काली शक्तियों से जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। वह 3 इडियट्स, ऊट पटांग और जेड प्लस जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। 
 

Show comments

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

करीना कपूर से दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड हसीनाएं नहीं रखतीं पति के लिए करवा चौथ का व्रत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख