Dhanteras
✕

मॉम का बॉक्स ऑफिस पर पहला सप्ताह

Updated: शुक्रवार, 14 जुलाई 2017 (16:47 IST)
श्रीदेवी अभिनीत फिल्म 'मॉम' पिछले सप्ताह प्रदर्शित हुई। इस थ्रिलर मूवी को फिल्म समीक्षकों ने सराहा, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म पहले सप्ताह में औसत प्रदर्शन ही कर पाई। 
 
फिल्म ने 2.90 करोड़ रुपये से मामूली शुरुआत की थी। दूसरे ‍दिन 5.08 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 6.42 करोड़ के जरिये फिल्म ने वीकेंड कलेक्शन अच्छा कर लिया। 
 
वीकडेज़ में फिल्म का प्रदर्शन ‍गिर गिया। चौथे दिन 2.52 करोड़ रुपये, पांचवे दिन 2.74 करोड़ रुपये, छठे दिन 2.23 करोड़ रुपये और सातवें दिन 1.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन फिल्म ने किया। इस तरह से पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 23.80 करोड़ रुपये, जो उम्मीद से कम है। 
 
फिल्म का बजट 41 करोड़ रुपये है और यह महंगी फिल्म है। दूसरे सप्ताह में इस फिल्म को 'जग्गा जासूस' से मुकाबला करना होगा। आगे की राह फिल्म के लिए कठिन है। 
Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख