biodatamaker
✕

सफलता से नहीं बदलीं आलिया भट्ट

Updated: शुक्रवार, 14 जुलाई 2017 (16:38 IST)
‘‘हाईवे’’, ‘‘2 स्टेट्स’’, ‘‘उड़ता पंजाब’’ और ‘‘डियर जिंदगी’’ जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए सराहना पा चुकी आलिया भट्ट का कहना है कि इन सभी सफलताओं के बावजूद वह इंसान के रूप में नहीं बदलीं।
 
अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) पुरस्कार समारोह से इतर आलिया ने बताया, ‘‘मैं अभी भी वही इंसान हूं- मेरा जन्म हुआ तब से और अब जब मैं काम कर रही हूं, मैं अभी भी वही हूं। मुझे नहीं लगता कि मैंने कुछ किया है। मैं मानती हूं कि मैं काम कर रही हूं और उपलब्धियां इसके प्रतिफल हैं।’’ 
 
24 वर्षीय इस अभिनेत्री का कहना है कि किसी तीसरे व्यक्ति के दृष्टिकोण से उन्होंने अपने और अपने करियर पर कभी कोई दबाव नहीं डाला। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने दृष्टिकोण से अपने ऊपर दबाव डालती हूं। मैं खुद को चुनौती देना चाहती हूं। मैं गंभीर भूमिकाएं करना चाहती हूं और साथ ही मैं कॉमेडी भी करना चाहती हूं।’’ आलिया पहली बार न्यूयॉर्क में जारी आईफा अवॉर्ड समारोह में अपनी प्रस्तुति देगी।(भाषा) 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख