Daily Horoscope
✕

मिथुन चक्रवर्ती ने की राजनीति से तौबा, बोले- पेशेवर करियर पर ध्यान केंद्रित करूंगा

Updated: रविवार, 2 जून 2024 (15:50 IST)
Mithun Chakraborty: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों में से एक थे। उन्होंने भाजपा के समर्थन में पश्‍चिम बंगाल में कई रोड़ शो और सभाएं की। लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद अब मिथुन ने राजनीति से तौबा कर ली है। 
 
मिथुन ने कहा कि अब वह राजनीति के बारे में बात नहीं करेंगे और एक अभिनेता तौर पर पेशेवर करियर की शुरुआत करेंगे। मिथुन चक्रवर्ती ने बीते दिन उत्तरी कोलकाता में मतदान करने के बाद कहा, आज मैं एक महत्वपूर्ण बात की घोषणा करता हूं कि मेरी पार्टी के निर्देशानुसार मैंने 30 मई तक राजनीति की और अब मेरे लिए कोई राजनीति नहीं है। मिथुन ने कहा, अब से मैं अपने पेशेवर करियर पर ध्यान केंद्रित करूंगा। 
 
मिथुन करीब 30 से 40 मिनट तक मतदान लाइन में खड़े रहे और फिर अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि कतार में खड़े हुए बिना वोट डालने के अनुरोध के बावजूद उन्होंने ऐसा इनकार कर दिया और आधे घंटे से अधिक समय तक लाइन में खड़े होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
 
बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती ने 1976 में आर्ट हाउस ड्रामा ‘मृगया’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। 1982 में डिस्को डांसर से उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई, जिसके बाद उन्हें अग्निपथ, तकदीर, बात बन जाए जैसी कई फिल्मों में काम किया। 
 
मिथुन चक्रवर्ती ने अपने राजनीति करियर की शुरुआत 2014 में टीएमसी से की थी। ममता बनर्जी ने उन्हें राज्यसभा सांसद के लिए नामित किया था। दिसंबर 2016 में उन्होंने राज्यसभा सांसद के रूप में इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वह मार्च 2021 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख