Hanuman Chalisa
✕

EOW की पूछताछ के बाद डिनो मोरिया के घर ED ने मारा छापा, जानिए क्या है मामला

Updated: शुक्रवार, 6 जून 2025 (14:11 IST)
बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया इन दिनों मुश्किलों में घिरे हुए हैं। बीते दिनों मीठी नदी घोटाले मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने एक्टर से पूछताछ की थी। अब डिनो मोरिया के घर ईडी ने छापा मारा है। प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को 65 करोड़ रुपए के कथित मीठी नदी सफाई घोटाले के सिलसिले में मुंबई और केरल में कई जगहों पर छापेमारी की। 
 
ईडी ने डिमो मोरिया के मुंबई स्थित घर, बीएमसी के सहायक इंजीनियर प्रशांत रामुगाड़े और कई अन्य लोग के घर छापेमारी की। डिनो मोरिया से पहले मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने दो बार पूछताछ की थी, जिसने शुरू में मामला दर्ज किया था। 
 
ईडी की छापेमारी मीठी नदी सफाई घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में की जा रही है। अधिकारी संदिग्ध पैसों की गड़बड़ियों की जांच के लिए दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं और सबूत जुटा रहे हैं।
 
डिनो मोरिया के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 1999 में 'प्यार में कभी कभी' से एक्टिंग डेब्यू किया था। हाल ही में वह मल्टीस्टारर फिल्म 'हाउसफुल 5' में नजर आए। 

लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

महात्मा गांधी बनकर पर्दे पर छाएंगे मनोज बाजपेयी, सुधीर मिश्रा और अनुभव सिन्हा की फिल्म की पूरी हुई शूटिंग!

'कॉल मी बे' सीजन 2 के साथ अनुव जैन की नई शुरुआत, 'तू कह दे तो' सॉन्ग से किया OTT म्यूजिकल डेब्यू

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख