Daily Horoscope

क्या कीटो डाइट बनी एक्ट्रेस मिष्ठी मुखर्जी की मौत की वजह?

Updated: मंगलवार, 6 अक्टूबर 2020 (18:41 IST)
जिसने भी सुना दंग रह गया। खबर ही ऐसी थी। हिंदी और बांग्ला फिल्मों की एक्ट्रेस मिष्ठी मुखर्जी का निधन मात्र 27 वर्ष की आयु में हो गया। कोई बीमारी भी नहीं थी। फिल्मों में वे व्यस्त थीं। मौत की वजह किडनी फेल होना बताई गई। 2 अक्टूबर को बेंगलुरु के अस्पताल में उनका निधन हो गया था। 
 
बताया जा रहा है कि वे कीटो डाइट पर थीं और यही उनकी मौत की वजह बनी। एक ऑफिशियल स्टेटमेंट एक पोर्टल पर शेयर किया गया है- 'एक्ट्रेस मिष्ठी मुखर्जी, जिन्होंने कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीता, अब दुनिया में नहीं रहीं। कीटो डाइट के कारण उनकी किडनी फेल हो गईं और बंगलौर में उन्होंने शुक्रवार दो अक्टोबर को आखिरी सांस ली। उन्होंने काफी दर्द बर्दाश्त किया। यह असमय और कभी ना भूलाने वाला हादसा है। 
 
 
क्या होती है कीटो डाइट?
कीटो डाइट में फैट बहुत ज्यादा होता है, प्रोटीन थोड़ा कम और सबसे कम कार्बोहाइड्रेट वाला आहार होता है। यह डाइट वजन कम करने के लिए लिया जाता है। कार्बोहाइड्रेट न लेने पर शरीर उसकी जगह फैट का एनर्जी के रूप में उपयोग करता है और इस कारण वजन कम होता है। 
 
यदि यह ज्यादा दिनों तक लिया जाए तो शरीर पर बुरा प्रभाव भी होता है खासतौर पर किडनी पर ज्यादा असर होता है। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख