अजय देवगन के भाई अनिल देवगन का निधन, भावुक एक्टर ने कहा- परिवार टूट गया
बॉलीवुड एकटर अजय देवगन के भाई अनिल देवगन का निधन हो गया है। उनके अचानक निधन से देवगन परिवार में दुख का माहौल है। इस बात की जानकारी खुद अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अनिल देवगन 51 वर्ष के थे।
अजय देवगन ने अपने ट्वीट में लिखा, “पिछली रात मैंने अपने भाई अनिल देवगन को खो दिया। उनके आकस्मिक निधन ने हमारे परिवार को तोड़कर रख दिया है। एडीएफएफ और मैं उनकी मौजूदगी को रोज मिस करेंगे। महामारी की वजह से हम किसी पर्सनल प्रेयर मीट का आयोजन नहीं कर रहे हैं।”
अजय के ट्वीट पर फैंस भी उनके भाई के निधन पर शोक जता रहे हैं। इसके अलावा अभिषेक बच्चन, बोनी कपूर, मुकेश छाबड़ा, उर्मिला मातोंडकर, पुलकित सम्राट समेत कई सिलेब्स ने भी श्रद्धांजलि दी है।
I lost my brother Anil Devgan last night. His untimely demise has left our family heartbroken. ADFF & I will miss his presence dearly. Pray for his soul. Due to the pandemic, we will not have a personal prayer meet pic.twitter.com/9tti0GX25S
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) October 6, 2020
अजय के ट्वीट पर फैंस भी उनके भाई के निधन पर शोक जता रहे हैं। इसके अलावा अभिषेक बच्चन, बोनी कपूर, मुकेश छाबड़ा, उर्मिला मातोंडकर, पुलकित सम्राट समेत कई सिलेब्स ने भी श्रद्धांजलि दी है।