manglik dosh calculator
✕

फोटोग्राफर और मिलन टॉकीज़ सहित 15 मार्च को रिलीज होंगी 10 फिल्में

Updated: बुधवार, 13 मार्च 2019 (17:16 IST)
मार्च के महीने में परीक्षा के कारण बड़े सितारों की फिल्में रिलीज नहीं होती हैं जिसका फायदा छोटी फिल्मों को मिलता है। यही कारण है कि 15 मार्च वाले शुक्रवार को पूरी दस फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। 
 
तिग्मांशु धुलिया की 'मिलन टॉकीज़' आखिरकार सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'फोटोग्राफ' भी ऐसी फिल्म है जिसको लेकर सिने-प्रेमियों में उत्सुकता है। 
 
'मेरे प्यारे प्राइ‍म मिनिस्टर' और 'हमीद' के ट्रेलर भी पसंद किए गए हैं। इन फिल्मों की कहानी लीक से हट कर लग रही है। 
 
इसके अलावा 'शर्माजी की लग गई', '22 यार्ड्स', 'ब्लैकबोर्ड वर्सेस व्हाइटबोर्ड', इंग्लिश की टांय-टांय फिस्स', 'रिस्कनामा' और 'बिंदी' (डब) रिलीज हो रही है। इन फिल्मों के नाम भी ज्यादातर दर्शकों ने नहीं सुने होंगे। 
 
जहां तक बिजनेस का सवाल है तो इन फिल्मों से बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं है। इस समय लुका छिपी, टोटल धमाल, बदला और कैप्टन मार्वल जैसी फिल्में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, इस कारण 15 मार्च को रिलीज होने वाली फिल्मों को बहुत ज्यादा शो और स्क्रीन्स नहीं मिलेंगे। 
 
ये भी संभव है कि कुछ फिल्मों का प्रदर्शन टल जाए और कुछ नए नाम जुड़ जाए। सिनेमाघरों में इस सप्ताह खास हलचल नहीं दिखेगी। जो अच्छी फिल्मों के शौकीन है, उनके लिए कुछ फिल्में जरूर हैं। 

Show comments

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

'जोश' के विलेन शरद कपूर की हालत देख भावुक हुए सोनू सूद, संभाली इलाज की जिम्मेदारी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख