परिवार संग दुबई में फंसा यह साउथ स्टार, वीडियो शेयर कर दिखाया आसमान में मिसाइलों का तांडव
अमेरिका और इजरायल के द्वारा ईरान पर हमला करने के बाद मिडिल ईस्ट में युद्ध के बादल अब पूरी तरह गहरा गए हैं। ईरान ने पलटवार करते हुए खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिका के कई सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों से हमला किया। युद्ध की आग दुबई और अबू धाबी जैसे शहरों तक पहुंच गई है।
युद्ध के बीच कई सेलेब्स और आम भारतीय दुबई में फंस गए हैं। साउथ के फेमस एक्टर और प्रोड्यूसर विष्णु मांचु भी अपने परिवार के साथ दुबई में फंसे हैं। उन्होंने दुबई से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी साझा किया है, जिसमें उनके घर के ठीक ऊपर मिसाइलें और धमाके देखे जा सकते हैं।
In Dubai visiting family tonight. Missiles visible in the sky. The loud interceptions shook our home and frightened little Ayra.
— Vishnu Manchu (@iVishnuManchu) February 28, 2026
Praying for peace. No child anywhere should grow up hearing the sound of war above their roof.
Grateful to the UAE defense forces for keeping… pic.twitter.com/tCbE78eoBY
विष्णु मांचू अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए दुबई में थे। शनिवार की रात जब ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए खाड़ी देशों की ओर मिसाइलें दागीं, तो दुबई का आसमान रोशनी और धमाकों से दहल उठा। विष्णु ने अपने 'X' अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें आसमान में इंटरसेप्शन साफ दिखाई दे रहा है।
इस खौफनाक वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, दुबई में परिवार के साथ हूं। आसमान में मिसाइलें साफ दिख रही हैं। तेज धमाकों ने हमारे घर को हिला दिया और मेरी छोटी बेटी आयरा बुरी तरह डर गई है। मैं शांति के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। किसी भी बच्चे को अपने घर की छत पर युद्ध की आवाजें सुनकर बड़ा नहीं होना चाहिए।
विष्णु ने मुश्किल घड़ी में नागरिकों की सुरक्षा के लिए UAE डिफेंस फोर्स का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यूएई रक्षा बलों का शुक्रगुजार हूं। ऐसे मोमेंट्स हमें यदा दिलाते हैं कि जिंदगी कितनी नाजुक है। शक्ति और शांति के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। हर हर महादेव।
विष्णु मांचू अक्सर अपने परिवार के साथ समय बिताने दुबई जाते रहते हैं। उनकी पत्नी वेरोनिका और बच्चे एरियाना, विवियाना, आयरा और बेटा अवराम उनके साथ हैं। अभिनेता ने बताया कि इस युद्ध जैसी स्थिति में उनके बच्चे, विशेषकर छोटी बेटी आयरा, धमाकों की गूंज से काफी सहम गई है।
सोनल चौहान और पीवी सिंधु भी दुबई में फंसीं
केवल विष्णु मांचू ही नहीं, भारतीय मनोरंजन और खेल जगत की अन्य हस्तियां भी इस संकट में फंस गई हैं। एक्ट्रेस सोनल चौहान और भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसी हुई हैं।

