dharma sangrah
✕

#Metoo: सैफ अली खान ने किया बड़ा खुलासा, 25 साल पहले मेरा भी उत्पीड़न हुआ

Updated: सोमवार, 15 अक्टूबर 2018 (19:49 IST)
बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई नामी लोग इस समय #Metoo कैंपेन के जरिए यौन उत्पीड़न के आरोप में फंस चुके हैं। बहुत से कलाकारों ने इस कैंपेन का समर्थन किया हैं। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने भी मी टू कैंपेन का समर्थन किया हैं। साथ ही उन्होंने 25 साल पहले अपने साथ हुए उत्पीड़न का भी खुलासा किया है हालांकि ये उत्पीड़न यौन शोषण नहीं था। 
 
 
सैफ अली ने कहा है कि वह मीटू कैंपेन तहत यौन उत्पीड़न की अपनी कहानियों को साझा करने वाली महिलाओं के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़े हैं क्योंकि वह उनकी उस पीड़ा को बखूबी समझते है, जिससे वे गुजरी हैं।
 
उन्होंने कहा कि अपने करियर में मैंने भी उत्पीड़न का सामना किया है, मगर यौन उत्पीड़न नहीं। मुझे 25 साल पहले सताया गया था। इसके बारे में सोचकर मुझे आज भी गुस्सा आता हैं। बहुत से लोग दूसरों को समझते नहीं हैं। दूसरों का दुख समझना बहुत मुश्किल है। मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहता हूं क्योंकि आज ये जरूरी नहीं है। आज हमें महिलाओं का ध्यान रखने की जरूरत है।
 
सैफ ने कहा कि अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसे सजा मिलनी चाहिए भले ही वो पुराना मामला क्यों ना हो। लोग अपमानित हैं और उन्हें न्याय का इंतजार है। जो कुछ भी हुआ वो सही नहीं था। जिन्होंने महिलाओं का शोषण किया है उन्हें इसकी सजा भुगतनी होगी।

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख