Daily Horoscope
✕

मीना कुमारी के जन्मदिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल

Updated: बुधवार, 1 अगस्त 2018 (12:00 IST)
भारतीय सिनेमा में 'ट्रेजेडी क्वीन' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस मीना कुमारी का एक अगस्त 2018 को 85वां जन्मदिन है। खूबसूरत अभिनेत्री के इस खास मौके को बॉलीवुड के साथ ही गूगल भी सेलिब्रेट कर रहा है। गूगल अपने डूडल के लिए पहचाना जाता है, ऐसे में गूगल ने मीना कुमारी का डूडल बनाकर उन्हें याद किया। 
 
इस खास डूडल में चेहरे की अदाएं, खूबसूरत आंखें और साड़ी पहने मीना कुमारी नजर आ रही हैं। उनकी सादगी में ही उनकी खूबसूरती छुपी है यही इस डूडल की खासियत है। वे लाल साड़ी पहने बेहद भावुक नजर आ रहीं हैं और उनके पीछे गूगल लिखा है। 
 
मीना कुमारी का जन्म मुंबई में एक अगस्त 1932 को हुआ था। वे मुस्लिम परिवार में जन्मीं थीं और उनका असली नाम महजबीन बानो था। उन्होंने भारतीय सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दी जिनमें 'साहिब, बीबी और गुलाम', 'पाकीजा', 'मेरे अपने', 'बैजू बावरा', 'परिणिता' और 'काजल' जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्होंने कई फिल्मों के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिले। 

ALSO READ: मीना कुमारी : दर्द की लम्बी कविता
 
खास बात यह है कि वे लाजवाब अभिनेत्री होने के साथ ही बेहतरीन शायरा और गायिका भी थीं। वे अपनी नज्में 'नाज' के तख़ल्लुस से लिखती थीं। उन्हें भारतीय सिनेमा में कई नामों से जाना जाता है। मीना कुमारी को 'ट्रेजेडी क्वीन', 'महिला गुरु दत्त' और 'भारतीय सिनेमा की सिंड्रेला' कहा जाता है। उनकी आखिरी फिल्म 1972 में आई 'पाकीजा' थी जो उनके अचानक हुए निधन के बाद रिलीज़ हुई थी और ब्लॉकबस्टर हुई। इस फिल्म का शुमार भारत की बेहतरीन फिल्मों में किया जाता है। 
 
मीना कुमारी का 31 मार्च 1972 को अचानक निधन हो गया था। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 38 वर्ष थी। इतने कम समय में भी पूरे जगत में उन्होंने अपनी पहचान बनाई और आज गूगल भी उन्हें याद कर रहा है। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख