Hanuman Chalisa
✕

'मुंबई का किंग कौन?', मनोज बाजपेयी की सुपरहिट फिल्म 'सत्या' को रिलीज हुए 25 साल पूरे

Updated: सोमवार, 3 जुलाई 2023 (17:09 IST)
Film Satya completes 25 years: बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की सुपरहिट फिल्म 'सत्या' को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म से मनोज रातों रात 'भीकू म्हात्रे' के तौर पर मशहूर हो गए थे। राम गोपाल वर्मा निर्देशित सत्या में मनोज वाजपेयी, उर्मिला मतोड़कर और जेडी चक्रवर्ती ने मुख्य भूमिका निभायी थी। फिल्म सत्या 3 जुलाई 1998 को रिलीज हुई थी।
 
सत्या की रिलीज के 25 साल पूरे होने पर मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। मनोज बाजपेयी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। यह क्लिप फिल्म 'सत्या' का है। इस वीडियो को शेयर करते हुए मनोज बाजपेयी ने ट्वीट में लिखा, मुंबई का किंग कौन?
 
मनोज बाजपेयी ने बताया कि जब मैंने फिल्म सत्या की तो मेरे पास कोई भी करियर नहीं था। मुझे बस यहां-वहां छोटे-मोटे रोल मिल रहे थे और कैसे भी करके शहर में गुजारा कर रहा था। सत्या ने मुझे एक करियर दिया। इस फिल्म के बाद मेरे करियर में शेप आया। 
 
उन्होंने कहा, यदि मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो सत्या के कई सारे डायलॉग्स बहुत पॉपुलर हो गए हैं। सबसे ऊपर 'मुंबई का किंग कौन?' मैं वह एक्टर नहीं हूं, जो डायलॉग बाजी में यकीन रखता हो, लेकिन मैंने इस कैरेक्टर को जिया है। मुझे नहीं पता था कि फिल्म सत्या बॉक्स ऑफिस पर इतना धमाल करेगी।
 
'सत्या' को कल्ट क्लासिक फिल्मों में गिना जाता है। अनुराग ने सौरभ शुक्ला के साथ मिलकर इस फिल्म की कहानी लिखी थी। फिल्म के लीड एक्टर जेडी चक्रवर्ती और उर्मिला मातोडकर थीं। मनोज बाजपेयी को इस फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख