Daily Horoscope
✕

कैसा रहा मणिकर्णिका का बॉक्स ऑफिस पर पहला वीकेंड

Updated: सोमवार, 28 जनवरी 2019 (12:39 IST)
इस बार गणतंत्र दिवस वाले सप्ताह में कंगना रनौट की मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ठाकरे का प्रदर्शन हुआ। हैरानी की बात है कि किसी बड़े स्टार ने अपनी फिल्म इस दौरान रिलीज नहीं की। इमरान हाशमी ने अपनी फिल्म व्हाय चीट इंडिया एक सप्ताह पहले ही रिलीज कर दी तो रितिक रोशन अपनी फिल्म सुपर 30 को आगे बढ़ाकर जुलाई में ले गए। 
 
मणिकर्णिका जब से बन रही है तब से चर्चा में है और फिल्म ने पहले वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन किया है। पहले दिन फिल्म ने धीमी शुरुआत करते हुए 8.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन कलेक्शन में इजाफा हुआ और गणतंत्र दिवस की छुट्टी का फिल्म को लाभ मिला। कलेक्शन 18.10 करोड़ रुपये तक जा पहुंचे। 
 
तीसरे दिन रविवार की छुट्टी थी, लेकिन कलेक्शन दूसरे दिन के मुकाबले कम रहे। तीसरे दिन फिल्म ने 15.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले वीकेंड में फिल्म ने 42.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म को वीकडेज़ में भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा और सोमवार के कलेक्शन फिल्म के लिए बेहद अहम है। 
 
मणिकर्णिका ने दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पंजाब में सबसे अच्‍छा प्रदर्शन किया है। सिंगल स्क्रीन की तुलना में मल्टीप्लेक्स में फिल्म का प्रदर्शन बेहतर है। 
 
जहां तक दर्शकों की प्रतिक्रियाओं का सवाल है तो यह मिश्रित है। यही हाल फिल्म समीक्षकों का भी है। 

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख