Daily Horoscope

मंदाना करीमी बोलीं- कोविड-19 के बाद इंटीमेट सीन की शूटिंग में आएगा बदलाव

Updated: बुधवार, 10 जून 2020 (17:37 IST)
मॉडल से एक्ट्रेस बनीं अभिनेत्री बनीं मंदाना करीमी वेब सीरीज 'द कैसीनो' के साथ वापसी कर रही हैं। मंदाना करीमी अपनी बोल्ड इमेज के लिए जानी जाती हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहती हैं। मंदाना का कहना है कि कोविड-19 के बाद सोशल डिस्टेंसिंग की बात को ध्यान में रखते हुए इंटीमेट दृश्यों को फिल्माने के तौर-तरीके में बदलाव आएगा।

 
मंदाना ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, मुझे लगता है कि कोविड-19 के बाद पर्दे पर अंतरंग दृश्यों के प्रक्षेपण और इन्हें फिल्माने के तौर-तरीकों में बदलाव आएगा। हम सभी नए नियमों से अवगत हैं और यह जान चुके हैं कि किस तरह से सोशल डिस्टेंसिंग हमारी सभ्यता का हिस्सा बन गया है। यह भी सच है कि अगर हम आश्वस्त हो भी जाए कि अब हम सुरक्षित हैं, यह हमारे दिमाग पर काफी लंबे समय तक बना रहेगा।
 
उन्होंने कहा, मैं एक ईरानी हूं, मैंने बहुत सी ईरानी फिल्में देखी हैं, जहां किसी रिश्ते में अंतरंगता बिना शारीरिक प्रदर्शन के होता है। एक कलाकार, एक कहानीकार के तौर पर हम हमेशा किसी कहानी को बताने के तरीकों को तलाशते हैं, उन चीजों को दिखाते हैं, जिन्हें दिखाना पसंद करते हैं, तो मुझे लगता है कि आने वाले समय में हम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इंटीमेट दृश्यों को दिखाने के नए तरीकों को ढूंढ़ निकालेंगे। इस संदर्भ में हम ईरानी फिल्मों से मदद ले सकते हैं।
 
बता दें कि फिल्म 'क्या सुपर कूल हैं हम' और 'भाग जॉनी' के साथ-साथ 'बिग बॉस' हिस्सा बनीं मंदाना करीमी अकसर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज के कारण चर्चा में बनी रहती हैं। आगामी वेब सीरीज 'द कसीनो' में वह महत्वपूर्म किरदार निभा रहीं हैं। हार्दिक गज्जर द्वारा निर्देशित इस शो को 12 जून से जी5 पर प्रसारित किया जाएगा। 
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख