Daily Horoscope
✕

मल्लिका शेरावत ने फिर ठुकराया 'बिग बॉस' का ऑफर!

Updated: शुक्रवार, 30 जुलाई 2021 (15:02 IST)
रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' का जल्द आगाज होने जा रहा है। इस बार यह शो पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर शुरू होगा, जिसे 'बिग बॉस ओटीटी' नाम दिया गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस शो को करण जौहर होस्ट करते नजर आएंगे। यह शो 6 हफ्तों तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर टेलीकास्ट होगा।

 
वहीं अब शो में हिस्सा लेने वाले सेलेब्रिटीज के नामों को लेकर भी चर्चा होने लगी है। कई सितारों के नाम बिग बॉस ओटीटी में पार्टिसिपेट करने के लिए सामने आ रहे है। इन्हीं में से एक नाम बॉलीवुड की हॉट अदाकारा मल्लिका शेरावत का भी है।
 
खबर आ रही है कि बिग बॉस के मेकर्स मल्लिका शेरावत को शो में हिस्सा लेने के लिए अप्रोच किया है। बताया जा रहा है कि मल्लिका को शो में 6 हफ्ते तक रुकना था और उन्हें बतौर कंटेस्टेंट शो का हिस्सा बनना था। बिग बॉस के घर में उनके पास स्पेशल पावर्स भी होती। 
 
ताजा खबरों की माने तो मल्लिका शेरावत ने इस शो का हिस्सा बनने से साफ इनकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि मल्लिका शो तो करना चाहती थीं लेकिन वह शो की कंटेस्टेंट नहीं बनना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने शो करने से मना कर दिया।
 
यह पहली बार नहीं है जब मल्लिका शेरावत ने बिग बॉस का ऑफर ठुकराया हो। इससे पहले उन्हें बिग बॉस 13 के लिए अप्रोच किया गया था। उन्हें घर की मालकिन के तौर पर शो में एंट्री लेने के लिए न्योता दिया गया था। मल्लिका के इनकार के बाद मेकर्स ने शो में अमीषा पटेल को घर की मालकिन बनाया था।
 
बता दें कि बिग बॉस के पहले छह हफ्ते वूट पर दिखाए जाएंगे, इसके बाद यह शो टेलीविजन की ओर रुख करेगा। खबरों के अनुसार शो जब टीवी पर प्रसारित किया जाने वाला होगा उस दौरान इस शो में से 8 कंटेस्टेंट को एविक्ट किया जाएगा और सिर्फ 4 कंटेस्टेंट को टीवी के शो में एंट्री मिलेगी। हर एविक्शन के बाद इस शो में एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री भी होगी।
 

Show comments

रश्मि देसाई से तलाक के 10 साल बाद नंदीश संधू ने फिर बसाया घर, कविता बनर्जी संग लिए सात फेरे

'छह महीने में घटाया 60 किलो वजन', ऋषभ साहनी ने बताया अपने फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन का सफर

Koffee With Karan 9: अनन्या पांडे ने शो पर अपने तीनों 'एक्स' को लगाया फोन! अनन्या बिरला ने ली चुटकी

'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 10 दिनों में दुनियाभर से कमाए 1228 करोड़, तोड़े 'बाहुबली 2' और 'जवान' के रिकॉर्ड

20 साल की उम्र में स्वरा भास्कर ने झेला था हैरेसमेंट, फिल्म के डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख