Daily Horoscope
✕

साउथ एक्टर विनोद थॉमस का निधन, होटल में खड़ी कार में मिला शव

Updated: रविवार, 19 नवंबर 2023 (11:19 IST)
Vinod Thomas found dead: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मलयाली फिल्मों के मशहूर एक्टर विनोद थॉमस का 45 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह पंपडी के पास एक होटल में खड़ी कार में मृत पाए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
खबरों के अनुसर होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी कि उसके परिसर में खड़ी एक कार में एक व्यक्ति पड़ा है। पुलिस ने वहां पहुंचकर एक्टर को कार से निकाला और करीबी अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
 
पुलिस ने एक बयान में कहा कि हमने एक्टर को कार के अंदर पाया था। आवाज देने के बावजूद जब कार के गेट नहीं खुले तो उनकी कार का साइड का शीशा तोड़ दिया गया। इसके बाद उनको अचेत अवस्था में अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। 
 
आशंका जताई जा रही है कि विनोद थॉमस की मौत का कारण कार में चल रहे एसी से निकली जहरीली गैस हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम होने के बाद ही की जा सकेगी। 
 
विनोद थॉमस मलयाली फिल्मों के बड़े एक्टर थे। उन्होंने अय्यप्पनम कोशियुम, नाथोली ओरु चेरिया मीनल्ला, ओरु मुराई वनथ पथाया, हैप्पी वेडिठग जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया था। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख