kalsarpa dosh calculator
✕

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता जीके पिल्लई का निधन

Updated: शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021 (13:53 IST)
Photo - Twitter
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। मलयालम फिल्मों के जाने-माने अभिनेता जीके पिल्लई का निधन हो गया है। वह 97 वर्ष के थे। जीके पिल्लई को उम्र संबंधी कई परेशानियां थी और अपने घर ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

 
पिल्लई को मलायालम फिल्म उद्योग के सबसे उम्रदराज कलाकारों में से एक माना जाता है। पिछले 65 साल से लगातार वह फिल्म और टेलीविजन धारावाहिकों में काम कर रहे थे।

बॉलीवुड 2021 की बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर, सेक्सी एक्ट्रेस चुनिए, सर्वेक्षण में हिस्सा लेने के लिए क्लिक करें 
 
अपनी दृढ़ आवाज, मजबूत काया और अनूठी अभिनय शैली के लिए पहचाने जाने वाले पिल्लई ने 320 से अधिक फिल्मों और कुछ धारावाहिकों में काम किया। जीके पिल्लई का जन्म 1924 में जिले के चिरायिनकीझु में हुआ था। वह 16 वर्ष की आयु में सेना में शामिल हो गए थे और 12 साल तक सेना में सेवाएं देने के बाद, उन्होंने अपने अभिनय को निखारने का काम शुरू किया।
 
सदाबहार अभिनेता प्रेम नज़ीर का परिचित होने के कारण उन्हें फिल्मों में आने का मौका मिला। 1954 में उन्होंने फिल्म ‘स्नेहसीमा’ से अपने करियर की शुरुआत की। स्नेपका योयान्नन, स्थानार्थी सरम्मा, अश्वमेधम, अरोमल उन्नी, चूला, हरिचंद्रन, कार्यस्थान का नाम भी उनकी मशहूर फिल्मों की सूची में शुमार है। 
 
1980 के दशक तक फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने अचानक अभिनय से खुद को दूर करने का फैसला किया और फिर 2005 में टीवी धारावाहिकों के माध्यम एक बार फिर अभिनय की दुनिया में लौटे। कुंकुमापूवु और कदमत्तथु कथानार उनके कुछ लोकप्रिय धारावाहिकों में से हैं। पिल्लई के परिवार में छह बच्चे हैं। उनकी पत्नी का निधन कुछ साल पहले हो गया था।
 

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख