1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Malayalam actor Dileep Shankar found dead in hotel room

मलयालम एक्टर दिलीप शंकर का निधन, होटल के कमरे में मिली लाश

Malayalam actor dies
मलयालम इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मलयालम अभिनेता दिलीप शंकर का निधन हो गया है। वह रविवार को तिरुवनंतपुर की एक होटल में मृत पाए गए। बताया जा रहा है कि एक सीरियल की शूटिंग के लिए वह तिरुवनंतपुरम में थे और चार दिन पहले उन्होंने होटल में चेक इन किया था। 
 
खबरों के अनुसार दिलीप शंकर को पिछले दो दिनों से अपने कमरे से बाहर नहीं देखा गया था। कथित तौर पर कमरे से दुर्गंध आने के बाद होटल कर्मचारियों ने दरवाजा खोला। अभिनेता को होटल के कमरे के फर्श पर पड़ा पाया गया। पुलिस फिलहाल मामले की जाच कर रही है। 
 
अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि दिलीप शंकर ने आत्महत्या की या फिर एक नेचुरल डेथ है। दिलीप शंकर की अचानक मौत से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है और फैंस भी सदमे में हैं। 
 
दिलीप शंकर ने कई क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों और टीवी शोज में काम किया था। वह आखिरी बार सीरियल 'पंचाग्नि' में चंद्रसेनन की भूमिका में नजर आए थे। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
सलमान खान की सिकंदर के टीजर ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, 24 घंटे में हासिल किए इतने मिलियन व्यूज