sundarkand
✕

प्रभास की 'सालार' के टीजर की सफलता के बाद मेकर्स ने बताया कब रिलीज होगा ट्रेलर

Updated: सोमवार, 10 जुलाई 2023 (10:22 IST)
prabhas movie salaar: प्रभास स्टारर अपकमिंग पैन इंडिया 'सालार : पार्ट 1 सीजफायर' के धमाकेदार टीजर लॉन्च के बाद से ही इस फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट कई गुना और बढ़ गई है। इस फिल्म को प्रशांत नील ने निर्देशित किया हैं और टीजर में डार्लिंग प्रभास के मैसी स्टाइल ने सिनेलवर्स को उत्साहित करने में कोई कसर बाकी नही छोड़ी है। इसके चलते हर तरफ चर्चा और प्रत्याशा जोरों पर है।
 
हाल में निर्माताओं ने इस मैग्नम ओपस के ट्रेलर लॉन्च से जुड़ी एक आधिकारिक घोषणा की, जो दर्शकों और लाखों प्रभास फैन्स के लिए एक बड़े सरप्राइज के तौर पर सामने आया है। होम्बले फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर लॉन्च से जुड़ी एक बड़ी घोषणा की है। 
 
मेकर्स ने लिखा, आभार से अभिभूत! भारतीय सिनेमा की ताकत के प्रतीक सालार क्रांति का अभिन्न अंग बनने के लिए हम आपमें से हर एक से मिले भरपूर प्यार और साथ के लिए बेहद आभारी हैं। भारतीय फिल्म सालार के टीज़र को 100 मिलियन व्यूज को पार करने के लिए हमारे कमाल के प्रशंसकों और दर्शकों के लिए जोरदार तालियां! आपका अटूट साथ हमारे जुनून को बढ़ाता है और हमें सचमुच कुछ अलग करने के लिए प्रेरित करता है।'
 
उन्होंने आगे लिखा, अपने कैलेंडर में अगस्त एंड को मार्क कर लें, क्योंकि हम बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी करने की तैयारी कर रहे हैं जो भारतीय सिनेमा की भव्यता को प्रदर्शित करेगा। एक यादगार अनुभव के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि बड़ी चीज़ें आपका इंतज़ार कर रही हैं। अधिक अपडेट के लिए बने रहें और उस भव्यता को देखने के लिए तैयार रहें जिसका इंतजार है। आइए, मिलकर इस रोमांचक सफर को जारी रखें, इतिहास रचें और भारतीय सिनेमा की ताकत का जश्न मनाएं।
 
होम्बले फिल्म्स की सालार: पार्ट 1 सीज़फायर में प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू सहित कई शानदार कलाकारों की टुकड़ी शामिल हैं। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित ये फिल्म 28 सितंबर, 2023 को तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, तमिल और हिंदी सहित 5 भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'स्टार ट्रेक' और 'एक्स-मेन' फेम दिग्गज अभिनेता सर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख