Hanuman Chalisa
✕

माधुरी दीक्षित को हर चीज में दिखता है डांस, बोलीं- हर पल का आनंद लेती हूं

Updated: गुरुवार, 18 फ़रवरी 2021 (13:44 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के लिए डांस एक आध्यात्मिक अनुभव है और उनका कहना है कि कला को उनसे अलग करना संभव नहीं है क्योंकि इससे उनके व्यक्तित्व को आकार मिला है। माधुरी हिन्दी सिनेमा की 'डांसिंग सुपरस्टार' रह चुकी हैं।

 
एक इंटरव्यू के दौरान माधुरी ने कहा, डांस ने मुझे अनुशासन, ध्यान और ईमानदारी सिखाई है। जब आप किसी चीज में डूबे होते हैं, तब वह काम नहीं रह जाता है, वह आनंद प्रदान करने वाला हो जाता है। अगर मुझे कोई स्टेप (डांस का) 20 हजार बार करना है, तो मैं करूंगी। मुझे कोई अभिमान नहीं है क्योंकि मैं इसके हर पल का आनंद लेती हूं।
 
उन्होंने कहा, डांस मेरे लिए एक आध्यात्मिक अनुभव रहा है, जहां मैं कला, प्रकृति के करीब महसूस करती हूं। जब मैं कथक, लोक नृत्य, अर्ध-शास्त्रीय नृत्य, या हिप-हॉप भी करती हूं, तो मुझे लगता है कि मैं किसी संस्कृति का हिस्सा हूं। यह समृद्ध करने वाला और सीखने वाला अनुभव होता है।
 
माधुरी दीक्षित को 1988 की फिल्म तेजाब के गाने 'एक दो तीन' से पहली बार कामयाबी मिली और उसके बाद उनके कई गानों और फिल्मों को खासी कामयाबी मिली। उनके हिट गानों में तम्मा तम्मा लोगे, धक धक करने लगा, मेरा पिया घर आया आदि शामिल हैं।
 
माधुरी ने तीन साल की उम्र से डांस सीखना शुरू कर दिया था। उन्हें अपना वह कार्यक्रम आज भी याद है जब उन्होंने आठ साल की उम्र में अन्य शास्त्रीय संगीतकारों की उपस्थिति में प्रस्तुति दी थी। उन्होंने कहा, वह एक रोमांचक क्षण था। मुझे उस समय इसका एहसास नहीं था। मैं बस रोमांचित था कि मुझे फिर से डांस करने का मौका मिला। जब अगले दिन अखबार में मेरा नाम प्रकाशित हुआ तो मैं बहुत खुश थी।
 
माधुरी का डांस के प्रति लगाव अब भी बरकरार है और वह रियलिटी शो डांस दीवाने के आगामी तीसरे सीजन में जज की भूमिका में दिखेंगी। इस शो में उनके साथ कोरियोग्राफर तुषार कालिया और धर्मेश येलांडे भी होंगे। उन्होंने कहा, आप मुझसे डांस को अलग नहीं कर सकते, क्योंकि डांस प्रकृति में है। आप इसे किसी भी चीज से अलग नहीं कर सकते... मुझे हर चीज में डांस दिखाई देता है।

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख