सम्बंधित जानकारी
- करीना कपूर ने शेयर की सालों पुरानी तस्वीर; रणधीर, बबीता और आरडी बर्मन के साथ नजर आए ऋषि कपूर
- लॉकडाउन में बोर हुईं दिशा पाटनी तो मलंग को-स्टार्स संग किया यह काम
- Blast From Past : मिली (1975) कड़वाहट पर भारी जिंदादिली
- लॉकडाउन में इस डायरेक्टर ने बना दी फिल्म, मई के अंत में होगी रिलीज
- लॉकडाउन के बीच KBC की शूटिंग पर अमिताभ बच्चन बोले, ‘हां, मैंने काम किया है, अपनी परेशानी अपने पास रखें’
यह है माधुरी दीक्षित की पसंदीदा लॉकडाउन एक्टिविटी
माधुरी दीक्षित इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और नए-नए वीडियो के माध्यम से फैंस मनोरंजन कर रही हैं। साथ ही उनके थ्रोबैक वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं। हाल ही में माधुरी दीक्षित ने खुलासा किया कि वह लॉकडाउन अवधि में अपने पालतू कुत्ते कार्मेलो के साथ समय बिता रही हैं।
माधुरी ने इंस्टा स्टोरी पर कार्मेलो के साथ एक सेल्फी शेयर कर लिखा, 'इस लॉकडाउन में कार्मेलो के साथ समय बिताना दिन की मेरी पसंदीदा गतिविधि है। मुझे यह जानना अच्छा लगेगा कि आपकी प्रिय गतिविधि क्या है।'
बता दें कि माधुरी दीक्षित बतौर जज टीवी रिएलिटी शो में वापस लौट आई हैं। माधुरी डांस दीवाने में फिर से जज बन गई हैं। क्वारंटाइन समय को दिमाग में रखते हुए एक्ट्रेस ने लोगों से अपील की है कि वो अपने घर के किसी भी कोने में डांस वीडियो बना कर अपने टैलेंट को शो कर सकते हैं।
इस बार ऑडियंस और पार्टीसिपेंट्स वर्चुअली कनेक्ट होंगे। माधुरी दीक्षित ने हाल में इस रिएलिटी शो के लिए ऑडिशन लेना शुरु कर दिया है। इसमें लोग अपने-अपने घरों से डांस वीडियो बना कर भेंजेगे और उसके आधार पर माधुरी उन्हें ऑडिशन में प्रमोट करेंगी।
