Hanuman Chalisa

मडगांव एक्सप्रेस का ट्रेलर रिलीज: कॉमेडी से भरपूर रोलरकोस्टर राइड

Updated: मंगलवार, 5 मार्च 2024 (16:59 IST)
मडगांव एक्सप्रेस का मच अवेटेड ट्रेलर एक शानदार इवेंट में रिलीज किया गया, जिसमें फिल्म की कास्ट और मेकर्स शामिल थे। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के द्वारा एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म को कुणाल खेमू ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में फिल्म दिव्येंदु, प्रतीक गांधी और अविनाश तिवारी को नए अवतार में दिखाया गया है। 
 
ट्रेलर में एक भूली-बिसरी यारी, हंसने-मुस्कराने और जंगल में सफर से भरपुर यात्रा का वादा किया गया है और फिल्म अपने डायनेमिक कास्ट के साथ जनता के दिलों को जीतने के लिए तैयार है, जो उनके भारत के टॉप वेब शो में अपने आइकॉनिक किरदारों के लिए जाने जाते हैं।
 
फिल्म के मेकर्स ने मजेदार वीडियो शेयर करते हुए फिल्म की कास्ट को इंट्रोड्यूस किया है, जिसकी वजह से उसके आस-पास मौजूद उत्सुकता ऊंचाई पर है। वीडियो देख आप समझ जायेंगे की यह एक मजेदार और कॉमेडी से भरपूर रोलरकोस्टर राइड है। 
 
फुकरे, रॉक ऑन, और डॉन जैसे सुपरहिट फिल्मों के पीछे के मास्टरमाइंड के साथ डायरेक्शन ने डेब्यू कर रहे कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी मडगांव एक्सप्रेस तीन बचपन के दोस्तों की यात्रा को दिखाती है, जो गोवा की तरफ सफर पर निकलते हैं, जो पूरा ऑफ-ट्रैक हो जाता है।
 
फिल्म की शानदार कास्ट को ज्वाइन किया है नोरा फतेही, उपेन्द्र लिमये, और छाया कदम, ने जो इस पागलपन की अनोखी दुनिया में और भी जादू और हंसी का तड़का डाल रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)

 
इस फिल्म में हंसी है, पागलपन और जबरदस्त मनोरंजन का मिक्सचर होने के साथ, ये सभी के लिए एक हंसी से भरी सवारी देने का वादा करती है!
 
"बचपन के सपने... लग गए अपने," इस टैगलाइन के साथ, 'मडगांव एक्सप्रेस' को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। वहीं, कुणाल खेमू द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म 22 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख