Hanuman Chalisa
✕

लॉक अप : 'टॉपलेस' होने का वादा नहीं आया काम, शो से बाहर हुईं पूनम पांडे

Updated: बुधवार, 4 मई 2022 (11:29 IST)
कंगना रनौट का रियलिटी शो 'लॉक अप' जैसे-जैसे अपने फिनाले के नजदीक पहुच रहा है वैसे-वैसे शो में ड्रामा बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच लॉक अप से पूनम पांडे के फैंस के लिए एक निराश कर देने वाली खबर सामने आई है। पूनम पांडे कंगना की जेल से बाहर हो चुकी हैं। 

 
पूनम पांडे को शो की स्ट्रांग कंटस्टेंट माना जा रहा था, लेकिन अब उनका सफर खत्म हो चुका है। शो में बने रहने के लिए पूनम ने कहा था कि, 'अगर आप मेरे को भर-भरकर वोट्स देते हैं, इस बार टी-शर्ट उतारूंगी, शायद ब्रा भी नहीं रहेगी।' लेकिन पूनम का 'टॉपलेस' होने का दांव इस बार काम नहीं आया।
 
शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें जेलर करण कुंद्रा पूनम को एविक्ट करते हैं। और उनको कहते हैं कि वह यहां से हार कर नहीं जा रही हैं। बल्कि लड़कर और जीतकर जा रही हैं। वहीं बाकी कैदियों के साथ खड़ी पूनम फफक-फफककर रोने लग जाती हैं। और हाथ जोड़े खड़े रहती हैं। 
 
पूनम पांडे के शो से बाहर होने के बाद पायल रोहतगी, सायशा शिंदे, आजमा फलाह, अंजलि अरोड़ा, मुनव्वर फारुकी, शिवम शर्मा, प्रिंस नरुला फिनाले की रेस में बने हुए हैं। 
 

Show comments

ब्लैक साड़ी में रकुल प्रीत सिंह ने गिराई बिजली, कॉरसेट ब्लाउज और कातिलाना अदाओं ने जीता दिल

बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का महा-तांडव: दूसरे हफ्ते में 200 करोड़ पार कर रचा इतिहास, 'धुरंधर 2' के क्लब में मारी धमाकेदार एंट्री!

राजकुमार हिरानी ने खोला ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ का बड़ा राज, जानिए क्यों हटाया गया था गांधीजी का यह सीन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दीया मिर्जा स्टारर 'डॉ. हसन' का टीजर हुआ रिलीज, 11 दिसंबर को होगा प्रीमियर

हॉरर के रंग हुए गायब! जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की ‘काली खेती’ ने ब्लैक एंड व्हाइट ट्रेलर से रचा नया अंदाज

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख