• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Lata Mangeshkar, RD Burman, Rahul Dev Burman, Sunny
Written By

लता मंगेशकर ने आरडी बर्मन को इस गाने से किया याद

लता मंगेशकर ने आरडी बर्मन को इस गाने से किया याद - Lata Mangeshkar, RD Burman, Rahul Dev Burman, Sunny
आरडी बर्मन के संगीत निर्देशन में लता मंगेशकर ने कई यादगार गीत गाए हैं। राहुल देव बर्मन की जयंती (27 जून) पर लता ने आरडी को याद करते हुए ट्वीट किया- नमस्कार। आज पंचम (आरडी बर्मन) की जयंती है। आज भी पंचम का संगीत उतना ही लोकप्रिय है और मुझे विश्वास है कि हमेशा उतना ही लोकप्रिय रहेगा।
लता ने एक गाने की लिंक भी दी जो फिल्म 'सनी' (1984) से है। गीत है 'जाने क्या बात है'। इसे लता ने आरडी के निर्देशन में गाया था जिसे आनंद बक्षी ने लिखा था। इस फिल्म में सनी देओल, अमृता सिंह, धर्मेन्द्र, वहीदा रहमान और शर्मिला टैगोर जैसे कलाकार थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी, लेकिन संगीत पसंद किया गया था। 
 
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान में 'सुल्तान' को मिलेगी कड़ी टक्कर