dharma sangrah

डायरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रहे कुणाल खेमू, फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' की घोषणा की

Updated: बुधवार, 31 अगस्त 2022 (17:10 IST)
बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू पर निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं। कुणाल खेमू ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर बतौर डायरेक्टर काम करने का फैसला किया है। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर कुणाल खेमू ने 'मडगांव एक्सप्रेस' नाम की फिल्म के साथ अपने डायरेक्टोरियल वेंचर की घोषणा की हैं। 

 
कुणाल खेमू ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी घोषणा की है। उन्होंने एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, गणपति बप्पा मोरिया, जैसा कि सभी अच्छी चीजें उनके नाम से शुरू होती हैं, मैं इसे आप सभी के साथ साझा करने के लिए बेहतर दिन के बारे में नहीं सोच सकता। 
 
उन्होंने लिखा, यह मेरे दिमाग में एक विचार के साथ शुरू हुआ जो एक सपने में बदल हो गया, जो मेरी उंगलियों से मेरे लैपटॉप पर शब्दों में बह गया और अब यह सिल्वर स्क्रीन पर एक वास्तविकता के रूप में सामने आएगा। मेरी स्क्रिप्ट और मेरे दृष्टिकोण पर विश्वास करने और सिनेमा की दुनिया में इस रोमांचक यात्रा पर मेरे साथ साझेदारी करने के लिए एक्सेल एंटरटेनमेंट में रितेश, फरहान और रुचा को बहुत-बहुत धन्यवाद। हाथ जोड़कर और सिर झुकाकर मैं आप सभी का आशीर्वाद और गणपति बप्पा का आशीर्वाद चाहता हूं। पेश है 'मडगांव एक्सप्रेस'।
 
बता दें, इससे पहले फरहान अख्तर ने 2001 में दिल चाहता है के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की थी। इसके अलावा जोया अख्तर ने 2009 में लक बाय चांस के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की, और अब कुणाल खेमू भी एक्सेल के साथ निर्देशन के अपने सफर शुरू कर रहे हैं। 
 

Show comments

‘डोंट बी शाय’ का टीजर रिलीज, कॉलेज लाइफ और पहले प्यार की कहानी लेकर आ रही नई स्टारकास्ट

प्रभास के पिता बनकर 'सालार पार्ट 2 – शौर्यांग पर्वम' में एंट्री करेंगे बड़े स्टार, कहानी में होगा अहम रोल

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का टीजर रिलीज, रहस्यमयी दुनिया में दिखी पहली झलक

नेपाल बाढ़ में फंसे अभिनेता खराज मुखर्जी और उनकी पत्नी, संपर्क टूटा, कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट रहे अंकुर रतन बाल-बाल बचे

‘ऐ मेरी जिंदगी, तू छुपी है कहां’ से फिर गूंजेगी आशा भोसले की आवाज, इस दिन रिलीज होगा गाना

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख