1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kunal khemu gets his daughter inaaya tattooed

कुणाल खेमू ने बनवाया बेटी इनाया के नाम का टैटू, तस्वीर शेयर कर बोले- हमेशा मेरे दिल का हिस्सा रहेगी...

Kunal Khemu
बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू अपनी बेटी बेटी इनाया नौमी खेमू के बेहद करीब है। वह अक्सर अपनी और इनाया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। कुणाल के लिए इनाया के साथ बिताया हुआ हर एक पल अनमोल हैं। वहीं अब इनाया के जन्मदिन के मौके पर कुणाल ने अपनी बेटी के नाम का टैटू बनवाया है।

 
इनाया के जन्मदिन के मौके पर कुणाल ने अपने दिल के करीब इनाया का देवगिरी स्टाइल में नाम लिखवाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कुणाल का यह टैटू सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
 
कुणाल खेमू में इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी टैटू की तस्वीर शेयर कर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, इस टैटू की इंक मेरे दिल के काफी करीब है। मेरी छोटी सी बेटी हमेशा मेरे दिल का हिस्सा रहेगी।'
 
उन्होंने लिखा, उसका नाम इनाया देवनागरी लिखा है और उसका मध्य नाम नौमी जो कि देवी दुर्गा का नाम है। दुर्गा को बीच में लाल बिंदी और त्रिशुल के तौर पर दिखाया है।
 
कुणाल की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। कुणाल के कई सारे फैंस कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 
बता दें कि अपने भाई तैमूर अली खान की तरह इनाया खेमू की तस्वीर और वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाए हुए रहते हैं। 
 
अगला लेख
महज कुछ घंटो में प्रियंका चोपड़ा की 'अनफिनिश्ड' बनी यूएस की बेस्ट सेलर बुक, एक्ट्रेस ने यूं जताई खुशी