गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Krystyna Pyszkova from Czech Republic becomes Miss World 2024
Last Modified: रविवार, 10 मार्च 2024 (10:36 IST)

Miss World 2024 बनीं चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा, भारत में हुआ प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले

भारत की सिनी शेट्टी टॉप 4 में भी जगह नहीं बना पाईं और इस प्रतियोगिता से बाहर हो गईं

Krystyna Pyszkova from Czech Republic becomes Miss World 2024 - Krystyna Pyszkova from Czech Republic becomes Miss World 2024
Miss World 2024: 71वें मिस वर्ल्ड के विजेता की घोषणा हो गई है। भारत में 28 साल बाद मिस वर्ल्ड का आयोजन हुआ है। 9 मार्च मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में इस प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले हुआ। चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने 71वें मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया।।
 
लेबनान की यास्मीन जेटून फर्स्ट रनरअप रहीं। मिस इंडिया 2022 की विनर रहीं सिनी शेट्टी ने मिस वर्ल्ड 2024 में भारत की दावेदारी की। लेकिन वह टॉप 4 में भी जगह नहीं बना पाईं और इस प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Miss World (@missworld)

मिस वर्ल्ड 2024 को करण जौहर और पूर्व मिस वर्ल्ड मेगन यंग ने होस्ट किया। वहीं इस प्रतियोगिता के 12 जज के पैनल में फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला, कृति सेनन, पूजा हेगड़े, क्रिकेटर हरभजन सिंह सहित कई दिग्गज सेलेब्स शामिल थे। 
 
कौन हैं मिस वर्ल्ड 2024
क्रिस्टीना पिस्जकोवा लॉ और बिजनेस दो डिग्रियों की पढ़ाई कर रही हैं। इसी के साथ वो मॉडलिंग भी करती हैं। क्रिस्टीना का खुद का फाउंडेशन भी हैं, जिसका नाम क्रिस्टीना पिस्जको फाउंडेशन है। उन्होंने तंजानिया में वंचित बच्चों के लिए एक अंग्रेजी स्कूल खोला था, जहां उन्होंने स्वयंसेवा भी की थी।
ये भी पढ़ें
Miss World 2024 हारने के बाद सिनी शेट्टी की आंखों से छलके आंसू, वीडियो हुआ वायरल