dharma sangrah
✕

इस वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहीं सारा अली खान, केआरके ने भी उड़ाया मजाक

Updated: शुक्रवार, 5 जून 2020 (16:38 IST)
दुनियाभर में पुलिस कस्टडी में अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की मौत पी गुस्सा जताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर ब्लैक लाइव्स मैटर मूवमेंट चर्चा में है। बॉलीवुड सेलेब्स भी अमेरिका में इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने भी ऑल लाइव्स मैटर का मैसेज देते हुए एक पोस्ट किया, जिसे लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।

 
दरअसल, सारा ने एक तस्वीर शेयर कर ब्लैक शब्द को क्रॉस कर ऑल लाइव्स मैटर लिखा था, जिसमें अलग-अलग कलर के हाथ बने थे, आखिर में हाथी की सूंड भी तस्वीर थी। पोस्ट शेयर करने के बाद सारा ने उसको डिलीट कर दिया है, लेकिन इस पोस्ट के सामने आने पर कई लोगों ने उनके एजुकेशन पर सवाल उठा डाले। 
 
कमाल राशिद खान ने भी सारा अली खान पर निशाना साधते हुए उनका जमकर मजाक उड़ाया है। केआरके ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सारा अली खान का मजाक उड़ाते हुए उनकी नकल उतार रहे हैं। 
 
वीडियो में केआरके ने कहा- दोस्तों, सारा अली खान बहुत दुखी है। अमेरिका में जो अश्वेत मारा गया और भारत में जो हथिनी मारी गई, उन दोनों की वजह से सारा अली खान बहुत ज्यादा दुखी है। वे बेचारी बहुत रो रही है. बहुत परेशान भी है।
 
'जब तकरीबन 2 हजार औरतें, बच्चे, बूढ़े, जवान सड़कों पर चलते हुए मर गए, रेलगाड़ियों में बिना खाना-पानी के मर गए। लेकिन इस बेचारी को कोई दुख नहीं हुआ, ये बेचारी सो रही थी। अभी उठी है बेचारी, इसे पता होता तो ये बहुत रोती। शर्म तो नहीं आई तुम लोगों को, थोड़ी तो शर्म कर लो, जिंदगी में थोड़ी बहुत शर्म होनी जरूरी है। 
 
इस दौरान केआरके ने रोते हुए एक्टिंग भी की है। अब केआरके के इस वीडियो को यूजर्स ने खासा सीरियसली नहीं लिया है, वे केआरके की एक्टिंग पर कमेंट कर रहे हैं। 
 

Show comments

Bigg Boss 20: रोहित शेट्टी ने लगाई स्काउट ओपी और लवप्रीत की क्लास, 'कंबल मसाज' पर उठाए सवाल

प्रभास और प्रशांत नील ने किया कन्फर्म, जून 2027 में शुरू होगी ‘सालार पार्ट 2’ की शूटिंग

क्या स्टोरी टीवी के शो 'प्रेमकथा' में है संजय लीला भंसाली की फिल्मों वाली फील? नायरा एम. बनर्जी ने साझा किया अनुभव

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

‘रहना है तेरे दिल में 2’ बनने की तैयारी? नितिन कक्कड़ कर सकते हैं डायरेक्ट – रिपोर्ट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख