Hanuman Chalisa
✕

केआरके ने सलमान खान से मांगी माफी, बोले- ठेस पहुंचाई हो तो...

Updated: सोमवार, 31 अक्टूबर 2022 (12:01 IST)
कमाल आर खान उर्फ केआरके अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स पर निशाना साधते नजर आते हैं। अपने विवादित बयानों की वजह से वह कई बार मुश्‍किल में भी फंस जाते हैं। बीते दिनों अपने एक विवादित ट्वीट की वजह से उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। 
 
 
गिरफ्तारी के बाद केआरके ने कहा था कि इस सबके पीछे सलमान खान का हाथ है। लेकिन अब केआरके के सुर बदल गए हैं। उन्होंने सोशल सोशल मीडिया पर सलमान खान से माफी मांगी है। 
 
केआरके ने ट्वीट किया, मैं सभी मीडिया लोगों को सूचित करना चाहता हूं कि मेरी गिरफ्तारी के पीछे सलमान खान का हाथ नहीं था जैसा मैंने सोचा था। पीछे से कोई और खेल कर गया। भाईजान सलमान खान मुझे आपको गलत समझने के लिए वास्तव में खेद है। और अगर मैंने आपको किसी भी तरह से ठेस पहुंचाई हो तो मैं माफी मांगता हूं। मैं अब से आपकी फिल्मों का रिव्यू नहीं करूंगा।
 
इतना ही नहीं केआरके ने अपनी गिरफ्तारी के पीछे करण जौहर का भी हाथ नहीं होना बताया है। उन्होंने लिखा, बहुत से लोग अब भी सोचते है कि मेरी गिरफ्तारी के पीछे करण जौहर का हाथ था। मैं फिर कहता हूं कि करण जौहर का मेरी गिरफ्तारी से कोई लेना-देना नहीं है। धन्यवाद।
 
गौरतलब है कि सितंबर में केआरके को दुबई से लौटने के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्हें बोरीवली कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। इसी बीच एक अन्य मामले में भी केआरके की गिरफ्तारी की गई थी।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा' के पोस्टर पर हुआ था बवाल, अब राजकुमार राव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- टीम को मिली सीख

वजन पर उठे सवाल तो छलका कैटरीना कैफ का दर्द, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर कह दी बड़ी बात

ट्रांसपेरेंट ड्रेस में पूनम पांडे ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बोल्ड अदाओं से ढाया कहर

माधुरी दीक्षित के शो में होने वाली थी नाना पाटेकर की एंट्री, अब सोनाली बेंद्रे बनेंगी पहली मेहमान

39 साल बाद फिर साथ आए राम-सीता, फिल्म 'नोटिस' में साथ दिखेंगे अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख