Hanuman Chalisa

कृति सेनन पर छाया यूपी का लहजा

हीरोपंती की अभिनेत्री कृति सेनन अपनी आने वाली फिल्म बरेली की बर्फी में उत्तर प्रदेश की लड़की बनी हैं। अपने किरदार में जान डालने के लिए वे काफी मेहनत कर रही हैं, खासतौर पर संवादों पर। वह यूपी के लहजे और शब्दों को अपनी भाषा में उतारने की भरपूर कोशिश कर रही हैं। इसी कोशिश में कृति यूपी वाले लहजे में हिंदी बोल रही हैं और जहां मौका मिलता है शुरू हो जाती हैं। 
कृति अपने परिवार और दोस्तों के साथ इसी लहजे में बातचीत कर रही हैं। कृति को इस अंदाज में सुनने वाले बहुत खुश हैं और इसका भरपूर आनंद ले रहे हैं। वह फिलहाल उत्तर भारत देख रही हैं और दिवाली पर उन्होंने अपने घर पर और दोस्तों को बरेली की बर्फी भी भेजी। कृति फिल्म की शूटिंग के फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं जिससे उनके फैंस भी इसका मज़ा ले सकें।  
 
बरेली की बर्फी में कृति पहली बार आयुष्मान खुराना के साथ काम कर रही हैं। इस अनोखी जोड़ी के चलते भी फिल्म में दर्शकों की रूचि जागना लाजिमी है। कृति कहती हैं, "ऐसा पहली बार है जब किसी रोल के लिए मैंने अपने बोलने का लहजा बदला है। इसमें बहुत मज़ा रहा है। उत्तर प्रदेश में लंबा शूटिंग शेड्यूल होने के कारण मेरा बोलना बदल गया है। मेरी बहन अक्सर मेरी बात सुनकर हंसती हैं।" फिल्म अगले साल 2017 में रिलीज होगी। 

Show comments

छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के नसीरुद्दीन शाह, बोले- युवा हिम्मत न हारें, पूरा देश आपके साथ है

Bigg Boss 20 का हुआ ऐलान, मेकर्स ने दिखाई पहली आधिकारिक झलक

छात्रों के समर्थन में उतरा बॉलीवुड, अरिजीत सिंह के पोस्ट ने मचाई हलचल, खुशबू पटानी पहुंचीं जंतर-मंतर

क्या सच में अस्पताल में भर्ती थे अमिताभ बच्चन? नए ब्लॉग में बताई पूरी सच्चाई

जब के.एल. सहगल ने मुकेश को कहा था अपना उत्तराधिकारी, जानिए संगीत के इस महानायक का सफर

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख