suvichar

'गणपत' में अपने बाइक चेज़ और स्टंट से कृति सेनन उड़ाएंगी होश

Updated: शनिवार, 14 अक्टूबर 2023 (15:57 IST)
Kriti Sanon Action Scene: पूजा एंटरटेनमेंट की 'गणपत' ने अपने जबरदस्त एक्शन सीन्स, होश उड़ाने वाले विजुअल्स और बड़े पैमाने के साथ दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। ऐसे में एक चीज तो पक्की है कि ये फिल्म दर्शकों को एक अनोखा सिनेमाई अनुभव देने के लिए तैयार है।
 
इस मच अवेटेड एक्शन से भरपूर फिल्म में टाइगर श्रॉफ एक्शन भरे रोल में नजर आएंगे, लेकिन जो असली धमाल मचा रही हैं, वो हैं नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस कृति सेनन जिनका दमदार एक्शन अवतार है। लीड एक्ट्रेस ने अपने नन्चुक्स स्किल और डर्ट बाइक राइडिंग के साथ दर्शकों को खुश कर दिया है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि एक्ट्रेस अपनी फिल्म के टीज़र और ट्रेलर से दर्शकों को बता रही हैं कि सभी उनके नए अवतार के लिए तैयार हो जाएं।
 
'गणपत' में परफेक्शन तक पहुंचने के लिए, कृति सेनन ने किकबॉक्सिंग, बाइक राइडिंग, इंटेंस एक्शन्स, मार्टियाल आर्ट्स, जैसे अलग-अलग एक्शन्स फॉर्म्स सीखे हैं। जैसी के किरदार के लिए उनके नन्चुक्स की ट्रेनिंग सेशन ने 9 महीने तक चली, और एक्ट्रेस ने अपने किरदार के लिए जो भी ज़रुरत थी, वो सब किया। 
 
कृति ने कीर्ति ने अपने किरदार में खुद को ढालने के लिए कड़ी मेहनत की है और अपने इमेज को पीछे छोड़कर उन्होंने पूरे नए रूप को अपनाया है, और यह सुनिश्चित किया है कि एक बार फिर दर्शक उन्हें बड़े परदे पर देख तालियां और सिटी बजाएं। ऐसे में ट्रेनिंग सेशन के एक झलक से साफ़ है कि कृति सेनन ने किरदार के लिए अपना खून, पसीना बहाया है और फिल्म के किरदार के लिए सही टोन को पाने के लिए जान लगा दी है।
 
पूजा एंटरटेनमेंट ने एक एक्सक्लूसिव बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है, जिसमे ट्रेनिंग सेशन की झलक देखने मिल रही है, जिसमें एक्ट्रेस की डेडिकेशन और कमिटमेंट साफ़ दिख रही है। वीडियो में कृति ने अपनी एक्शन फिल्म के अनुभव के बारे में बात की है। 
 
कृति का कहना है, मैं स्क्रीन पर एक्शन करने के लिए बेक़रार थी। मुझे नन्चुक्स इस्तेमाल करने का मौका मिला। ये पहली बार है कि मैं एक्शन कर रही हूं, लेकिन मुझे पता था कि मुझे बहुत कुछ सीखना है। हर एक हथियार के साथ, आपको  सुनिश्चित करना पड़ेगा की आप उसे इस्तेमाल करने में मास्टर हो चुके हैं। 
 
उन्होंने कहा, यह आपको नैचुरली आना चाहिए। वहीं, नन्चुक्स के अलावा मैंने किकबॉक्सिंग की भी ट्रेनिंग ली है। मुझे एक डर्ट बाइक चलानी थी। नार्मल बाइक या बुलेट चलाना तो ठीक है, लेकिन डर्ट बाइक बहुत ऊंची होती है, और मैं ये कह रही हूं! जिस तरह से जैसी के किरदार का परिचय किया गया है वह सच में पावरफुल, सेक्सी और रॉ है।
 
पूजा एंटरटेनमेंट गुड कंपनी के सहयोग से 'गणपत: ए हीरो इज़ बॉर्न' प्रस्तुत करता है, जिसका निर्देशन विकास बहल ने किया है। फिल्म का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल ने किया हैं। यह फिल्म 20 अक्टूबर, 2023 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में दुनिया भर में रिलीज के लिए तैयार है।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

आवारापन 2: 19 साल बाद लौट रहा है इमरान हाशमी का सबसे दर्दभरा किरदार, क्या फिर जीत पाएगा शिवम दर्शकों का दिल?

देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का लंदन में उसी अस्पताल में निधन जहां पिता ने ली थी अंतिम सांस, परिवार में मां और बहन

आमिर खान प्रोडक्शंस ने रिलीज किया 'बंटवारा 1947' का दमदार ट्रेलर, शबाना आज़मी, सनी देओल और प्रीति जिंटा ने दिखाई इंसानियत की झलक

बंटवारा 1947 मूवी प्रिव्यू: 79 साल पुराने जख्मों की दर्दनाक कहानी, सनी देओल-राजकुमार संतोषी की सुपरहिट जोड़ी फिर मचाएगी धमाल

शिरडी में लॉन्च हुआ 'चिल्ड्रेन ऑफ गॉड' का ट्रेलर, ट्रांसजेंडर समुदाय के सम्मान का देगा मजबूत संदेश

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख