Hanuman Chalisa

अभिनेत्री कृति सेनन कोरोना वायरस से संक्रमित

भाषा
बुधवार, 9 दिसंबर 2020 (08:10 IST)
अभिनेत्री कृति सेनन कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और फिलहाल अपने घर पर ही में रह रही हैं। कृति (30) हाल ही में अभिनेता राज कुमार राव के साथ चंडीगढ़ से एक फिल्म की शूटिंग कर मुम्बई लौटी थीं। कृति ने ट्विटर पर एक बयान में कहा कि वह डॉक्टरों और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों द्वारा दी गई सलाह का पालन कर रही है।
 
कृति ने कहा, ‘‘ मैं आप सभी को बताना चाहूंती हूं कि मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हूं। चिंता की कोई बात नहीं है, मैं स्वस्थ महसूस कर रही हूं और बीएमसी और मेरे डॉक्टर की सलाह पर घर पर ही अलग रह रही हूं।’’
 
सेनन ने कहा कि संक्रमण मुक्त होते ही वह फिर काम पर लौटेंगी। साथ ही उन्होंने शुभकामनाओं के लिए अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया।
 
महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 4,026 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 18,59,367 हो गए।(भाषा) 

Show comments

बड़े पर्दे पर दिखेगा राम मंदिर आंदोलन का इतिहास, फिल्म में अनुपम खेर बनेंगे अशोक सिंघल, शेयर किया फर्स्ट लुक

'रामायणम्' का मेगा स्कूल कैंपेन शुरू, 400 से ज्यादा स्कूलों में नई पीढ़ी से जुड़ रही है महागाथा

'मैक्स, मिन एंड म्याऊजाकी' का दिल छू लेने वाला ट्रेलर रिलीज, दिखेगी रिश्तों, बिछड़ने और उम्मीद की कहानी

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव फिर जाएंगे सलाखों के पीछे! कोर्ट ने सुनाई 3 महीने जेल की सजा

राजेश शर्मा की सेहत को लेकर अक्षय कुमार हुए चिंतित, बोले- जल्दी ठीक हो जा यार

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख