dharma sangrah
✕

सलमान खान और रोहित शेट्टी साथ में करेंगे फिल्म!

Updated: मंगलवार, 8 दिसंबर 2020 (17:42 IST)
रोहित शेट्टी मसाला फिल्म बनाने के लिए मशहूर हैं। वे अच्छी तरह से जानते हैं कि जनता किस तरह की फिल्म देखना पसंद करती है इसलिए वे लगातार हिट पर हिट फिल्म दिए जा रहे हैं। रोहित को महान फिल्म बनाने का कोई शौक नहीं है। उनके लिए तो यही सफलता है कि उनकी फिल्म से जुड़े सभी लोग पैसा कमाए।
 
दूसरी ओर सलमान खान ऐसे स्टार हैं जिन्हें दर्शक मसाला फिल्मों में देखना पसंद करते हैं। वे 'मास' के सितारे हैं और पिछले कुछ वर्षों म में कई ब्लॉकबस्टर मूवीज़ उन्होंने दी है।

 
सोचिए, रोहित और सलमान एक साथ फिल्म करें तो यह कितनी बड़ी हिट साबित हो सकती है। रोहित और सलमान भी यह बात जानते हैं और उन्होंने भी सोच रखा है कि वे साथ में काम करेंगे। 
 
सलमान खान ने भी एक इंटरव्यू में कहा है कि ये अफवाह नहीं है। वे खुद रोहित के साथ फिल्म करना चाहते हैं। वे कहते हैं कि हमने इस बारे में बात भी की है, लेकिन अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है।
 
बताया जा रहा है कि रोहित एक अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में है जो सलमान के स्टारडम के साथ न्याय कर सके, लेकिन उस स्क्रिप्ट की तलाश खत्म नहीं हुई है। 

फैंस चाहते हैं कि यह तलाश जल्दी खत्म हो और रोहित-सलमान साथ में फिल्म करें। नि:संदेह यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। 

Show comments

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

विजय सेतुपति की 'पॉकेट नोवेल' की हिंदी रिलीज का ऐलान, मालविका मोहनन और राज बी. शेट्टी भी आएंगे नजर

टीवीएफ के ‘फैमिली किराना स्टोर’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, महज 10 महीनों में यूट्यूब पर रिलीज किए 3 सीजन

गोविंदा संग रोमांटिक हुईं कोमल रानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

'खून से लाल साड़ी, नुकीले दांत और डरावना चेहरा', एकता कपूर की हॉरर फिल्म 'हीरो की हॉरॉरोइन' का खौफनाक पोस्टर रिलीज

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख