Hanuman Chalisa

90s में बोल्ड एड की वजह से सुर्खियों में रही थीं पूजा बेदी, दूरदर्शन ने कर दिया था बैन

WD Entertainment Desk
रविवार, 11 मई 2025 (12:10 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी 11 मई को अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं। वह बॉलीवुड एक्टर कबीर बेदी और प्रोतिमा बेदी की बेटी है। एक्ट्रेस कई सालों से बड़े पर्दे और लाइमलाइट से दूर हैं। लेकिन एक वक्त था जब पूजा बेदी अपनी फिल्मों से कही ज्यादा अपनी बोल्डनेस की वजह से सुर्खियों में रहती थीं।
 
पूजा ने 90s की फिल्मों में काम किया है लेकिन उस दौर में पूजा ने अपने बोल्ड लुक से न सिर्फ सबको चौंकाया, बल्कि इस वजह से वो विवादों में भी रहीं। पूजा बेदी ने साल 1991 में फिल्म 'विषकन्या' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। 
 
1991 में पूजा बेदी एक एडल्ट विज्ञापन में बोल्ड अंदाज में नजर आई थीं। उस दौरान इस विज्ञापन को दूरदर्शन पर बैन कर दिया गया था, बाकी चैनलों ने इसे चलाने से ही मना कर दिया। पूजा बेदी ने कॉन्डोम के एड में काम किया था और ये पहली बार था जब कोई एक्ट्रेस कॉन्डोम के एड में नजर आई थी।
 
इसके बाद से ही पूजा बेदी चर्चा में आ गईं थीं। वहीं उस वक्त उन्हें आलोचना का भी शिकार होना पड़ा था। इस एड में एक्ट्रेस के साथ मॉडल मार्क रॉबिनसन भी नजर आए थे। विज्ञापन को एड्स के अवेयनेस को बढ़ावा देने के लिए शूट किया गया था। हालांकि इस ऐड के पीछे का आइडिया जरूर अच्छा था जिसमें कपल को साथ शावर लेते दिखाया गया था और दूरदर्शन ने इसे अप्रूव नहीं किया और इसे बैन कर दिया गया।
 
पूजा बेदी को असली पहचान मिली आमिर खान की फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ से। इस फिल्म में पूजा ने एक मॉर्डन और बोल्ड लड़की की किरदार निभाया था जो काफी सुर्खियों में रहा था। फिल्म में पूजा ने आमिर के साथ लिपलॉक किया था। 
 
इसके बाद पूजा ने कई फिल्मों में काम किया, जैसे लुटेरे, फिर तेरी कहानी याद आए, आतंक ही आतंक, और शक्ति। पूजा ने अपने करियर की शुरुआत में हिट फिल्म दी, लेकिन बाद में खुद को साबित नहीं कर पाईं। 

Show comments

हेमा मालिनी की बायोपिक बनेगी तो कौन निभाएगा 'ड्रीम गर्ल' का किरदार? खुद लिया दीपिका पादुकोण का नाम

The Odyssey Preview: क्रिस्टोफर नोलन की 23900 करोड़ रुपये की फिल्म में मिथक, रोमांच और तकनीक का संगम

आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी बनी राजनीतिक मुद्दा, नितेश राणे बोले- क्या इसे लव जिहाद का उदाहरण माना जाए?

'धमाल 4' ने पहले ही वीकेंड में किया अच्छा प्रदर्शन, तीन दिन में तोड़ा फ्रेंचाइजी का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

म्यूजिक कंपोजर बनने निकले थे प्रकाश मेहरा, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड का दिग्गज निर्देशक

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख