Daily Horoscope
✕

आमिर खान संग तलाक पर किरण राव ने तोड़ी चुप्पी, बताई वजह

Updated: बुधवार, 14 फ़रवरी 2024 (17:04 IST)
Aamir Khan Kiran Rao: किरण राव इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'लापता लेडीज' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म को उनके एक्स हसबैंड आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। किरण राव और आमिर खान ने शादी के 16 साल बाद 2021 में तलाक का ऐलान किया था। दोनों का एक बेटा आजाद भी है।
 
आमिर खान और किरण राव तलाक के बाद भी साथ ही नजर आते हैं। बीते दिनों किरण ने आमिर की बेटी आयरा की शादी में भी शिरकत की थी। हाल ही में किरण राव ने आमिर खान संग तलाक पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि आखिर दोनों क्यों अलग हुए।
 
कनेक्ट एफएम कनाडा संग बात करते हुए किरण राव ने कहा, हमारे लिए साथ काम करना नेचुरल था। पार्टनर बनने के बाद भी हम साथ काम करते रहे। हम एक-दूसरे को इस तरह से समझते हैं जो वैवाहिक रिश्ते से परे है। हम क्रिएटिव रूप से बहुत करीब हैं। हम कई मुद्दों पर समान राय भी साझा करते हैं।
 
किरण ने कहा, हमारे बीच बहुत ही पारिवारिक, ईमानदार रिश्ता था। यह कुछ ऐसा है, जिसे आप मिटा नहीं सकते और आप ऐसा करना भी नहीं चाहते, क्योंकि यही हमारे रिश्ते का आधार है। हमारे बीच कभी भी कोई खराब मतभेद या बड़ी लड़ाई नहीं हुई। हम बस हम अपने रिश्ते को फिर से डिफाइन करना चाहते थे।
 
उन्होंने कहा, हम एक परिवार बने रहना चाहते थे, लेकिन शादी नहीं करना चाहते थे। इसलिए हमने सिर्फ अपने नियम बनाए। मुझे नहीं लगता कि रिश्तों को सामाजिक टैग दिया जा सकता है। लोगों के लिए यह असामान्य बात है कि तलाक के बाद भी दोनों एक-साथ काम करना जारी रखना चाहते हैं, एक ही इमारत में रहना चाहते हैं, बार-बार साथ खाना खाते हैं। अगर हमारी शादी के टूटने से हमारा रिश्ता खत्म हो जाता तो मुझे खुशी नहीं होती।
 
बता दें कि आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता संग हुई थी। साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया था। आमिर और रीना की एक बेटी आयरा और बेटा इब्राहिम है। वहीं आमिर ने किरण राव संग 2005 में शादी रचाई थी। दोनों का एक बेटा आजाद है। आमिर और किरण ने अचानक तलाक का ऐलान करके सभी को चौंका दिया था। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख