dharma sangrah
✕

किम शर्मा पर मेड ने लगाया मारपीट का आरोप, मामला दर्ज

Updated: मंगलवार, 3 जुलाई 2018 (13:20 IST)
किम शर्मा लगातार गलत कारणों से चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उनकी मेड ने किम पर मारपीट, धक्का देना और अपशब्द बोलने का आरोप लगाया है। साथ ही उसकी सैलेरी भी नहीं दी है। खबर है कि किम के खिलाफ नॉन-कॉग्निजेबल अपराध का मामला दर्ज कर लिया है। 
 
31 वर्षीय एस्थर खेस को किम ने अपने घर पर कपड़े धोने का काम 27 अप्रैल से दिया। 21 मई को एस्थर सफेद और रंगीन कपड़ों को अलग करना भूल गईं। नतीजे में ब्लैक ब्लाउज का रंग सफेद टी-शर्ट पर लग गया। एस्थर को अपनी गलती का अहसास हुआ। उन्होंने यह बात किम को बताई। 



 
किम को जब यह बात पता चली तो उनका पारा चढ़ गया। एस्थर का कहना है कि उन पर किम चिल्लाई, भद्दे शब्दों का इस्तेमाल किया, हाथ उठाया और घर से धक्के देकर बाहर निकाल दिया। 
 
एस्थर के जो पैसे बनते थे वो किम ने देने से इनकार कर दिया। एस्थर ने कई बार पैसे मांगे लेकिन हर बार खाली हाथ लौटना पड़ा। हारकर एस्थर ने 27 जून को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 
 
खार पुलिस ने किम के खिलाफ नॉन-कॉग्निजेबल अपराध का मामला, आईपीसी धारा 323, 504 के तहत दर्ज किया गया है। नियम के मुताबिक यह शिकायत आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कोर्ट तक जा सकती है। 
 
दूसरी ओर किम ने एक अखबार से बात करते हुए बताया कि वे हर महीने की 7 तारीख को सैलेरी देती हैं और 7 तारीख को सारे पैसे दे दिए जाएंगे। किम के अनुसार उनके 70 हजार के कपड़े खराब हो गए हैं और उन्होंने एस्थर को सिर्फ घर से बाहर निकाला था। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख