dharma sangrah
✕

बायोपिक में काम करने के बाद अब ऑटोबायोग्राफी लिखेंगे रितिक रोशन

Updated: मंगलवार, 3 जुलाई 2018 (13:07 IST)
मोस्ट सेक्सी एक्टर रितिक रोशन फिलहाल तो आनंद कुमार की बायोपिक 'सुपर 30' में लगे हैं। वे अपनी किरदार में इतना ढल गए हैं कि लोग उन्हें फिल्म से पहले ही आनंद कुमार समझने लगे हैं। उनके कुछ लुक रिवील हुए हैं जिसमें वे बेहद सिंपल लेकिन अट्रैकटिव नज़र आ रहे हैं। 
 
अब खबर है कि रितिक रोशन खुद पर एक किताब लिखने वाले हैं। रितिक रोशन भी अपने जीवन में कई दौर से गुज़रे हैं। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करने से लेकर अब तक के अपने जीवन के विवादों तक, रितिक की लाइफ में भी कई उतार-चढ़ाव आए हैं। वे बहुत ही कम फिल्में करते हैं लेकिन बेहतरीन करते हैं। इसके अलावा उन्हें एशिया के सेक्सीएस्ट मैन का अवॉर्ड भी मिल चुका है। 
 
रितिक अपनी लाइफ में कई बुरे दौर से भी गुज़रे हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही अपनी पत्नी सुज़ैन से तलाक लिया और इसके बाद उनका और कंगना रानौट का विवाद भी लंबा चला। लेकिन ना तो वे रूके और ना ही हारे। रितिक ने हाल ही में अपने बेटे के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर अपनी लिखी एक कविता भी सुनाई थी जिसमें डर को पीछे छोड़ आगे बढ़ने की बात कही गई थी। 
 
इसके अलावा एक दौर ऐसा भी था जब रितिक के स्टार बनने के बाद उन्हें मस्तिष्क में गंभीर बीमारी हुई थी। वहीं एक मौका ऐसा भी था जब डॉक्टरों ने कह दिया था कि वे कभी अपने पैरों पर चल नहीं पाएंगे। लेकिन रितिक ने इन सभी हारों पर विजय पाई और आगे बढ़कर इस मुकाम तक पहुंचे। ऐसे में कई किस्से उनकी ज़िंदगी से जुड़े हैं और रितिक ने इन्हीं किस्सों को अपनी किताब में लिखने का फैसला लिया है। हालांकि यह पूरी तरह से उनके जीवन की घटनाओं को नहीं बताएगी लेकिन कुछ चुनिंदा किस्सों और कहानियों को पेश करेगी जिन्हें रितिक को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। 

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख