Daily Horoscope
✕

किच्चा सुदीप ने खुद किया 'विक्रांत रोणा' का कॉस्टयूम्स डिजाइन, फैंस कर रहे लुक को रीक्रिएट

Updated: सोमवार, 18 जुलाई 2022 (13:30 IST)
किच्चा सुदीप की अपकमिंग फैंटेसी-एडवेंचर फिल्म 'विक्रांत रोणा' ने पहले ही अपने शानदार ट्रेलर से सभी का दिल जीत लिया है और इस सीजन की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बन गई है। अपने दिल को छू लेने वाले म्यूजिक से लेकर इसकी कॉस्टयूम्स तक हर चीज बेहद खास है और इस तरह से यह दर्शकों के लिए एक मस्ट वॉच फिल्म बन जाती है।

 
इस फिल्म में किच्चा सुदीप पहले कभी नही देख गए अवतार में नजर आएंगे। यह फिल्म किच्चा सुदीप के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बताई जा रही है। इसके अलावा, यह दर्शकों के लिए एक और बड़े आश्चर्य के रूप में सामने आई है और वो यह कि स्टार ने खुद फिल्म की कॉस्टयूम्स तैयार की है।
 
फिल्म के डिस्कशन्स के दौरान विक्रांत रोणा की कॉस्टयूम्स अलग थी। लेकिन यह किच्चा सुदीप ही थे जो स्लीव्स से छुटकारा पाने और स्लीवलेस लुक के आइडिया के साथ सामने आए। कन्नड़ स्टार ने कैप और गन होलस्टर को भी अपने लुक में जोड़ा और जो अब इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। 
 
फिल्म के इस लुक के लिए दर्शकों के दीवानेपन की कहानियां पहले से ही ट्रेंड करने लगी हैं, क्योंकि बहुत सारे फैंस उनके इस लुक को रीक्रिएट कर रहे हैं। हालांकि, इसने फिल्म के लगातार बढ़ते क्रेज को अगले स्तर पर पहुंचा दिया है और दर्शक इस फिल्म के बड़े पर्दे पर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 
यह 3डी फैंटसी थ्रिलर न केवल कन्नड़ फिल्मों के लिए बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए भी एक अहम मोड़ बनने वाली है। इसके अलावा, फिल्म के ट्रेलर को हिंदी और मलयालम में रिलीज करने के बाद, सुपरस्टार सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस सलमान खान फिल्म्स और दुलकर सलमान के प्रोडक्शन वेफरर फिल्म्स, उत्तर भारत और केरल में फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन  करेंगे, जबकि ज़ी स्टूडियो तमिलनाडु में फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन करेंगे और आंध्र प्रदेश में कॉसमॉस एंटरटेनमेंट।
 
'विक्रांत रोणा' 28 जुलाई को दुनिया भर में 3डी में रिलीज होगी, जिसमें अनूप भंडारी द्वारा निर्देशित किच्चा सुदीप लीड रोल में है। इसके साथ ही फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, निरुप भंडारी और नीता अशोक भी हैं। इस फिल्म को जो उत्तर भारत में सलमान खान फिल्म्स, ज़ी स्टूडियोज और किच्चा क्रिएशंस द्वारा प्रस्तुत किया गया है। 

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख