Hanuman Chalisa
✕

कियारा आडवाणी की डेब्यू फिल्म 'फुगली' को 6 साल पूरे, एक्ट्रेस बोलीं- मेरे लिए हमेशा खास रहेगी

Updated: रविवार, 14 जून 2020 (10:57 IST)
बॉलीवुड में तेजी से सफलता चढ़ने वाली हिरोइनों की बात करें तो आज के दौर में उसमें कियारा आडवाणी को जरूर शामिल किया जाएगा। कियारा ने साल 2014 में फिल्म 'फगली' से अपने करियर की शुरूआत की थी।

 
कियारा की इस फिल्म ने ६ साल पूरे कर लिए हैं और अभिनेत्री का कहना है कि उनकी पहली फिल्म उनके लिए हमेशा खास रहेगी। कियारा ने फिल्म की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। 
 
इन तस्वीरों के साथ कियारा आडवाणी ने लिखा, 'छह साल पहले जब यह सब शुरू हुआ। मेरी पहली फिल्म मेरे लिए हमेशा खास रहेगी। 'फुगली' के लिए अक्षय कुमार सर, अश्विनी यार्डी, के. सदान्द, मोहित मारवाह, विजेंदर सिंह, आरफी लांबा, मंशा बहल, जिमी शेरगिल, संचिता त्रिवेदी, पूरी टीम मैं बहुत आभारी हूं और उन सभी प्रशंसकों की भी आभारी हूं, जो शुरू से मेरे सफर का हिस्सा रहे हैं। आप सबको प्यार।'
 
बता दें कि 'कबीर सिंह' के सफल होने के बाद कियारा की पिछली फिल्म 'गुड न्यूज' भी काफी पसंद की गई थी। अब जल्द ही वह फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा कियारा सिद्धार्थ मल्होत्रा के ऑपोजिट परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की बायॉपिक 'शेरशाह' में भी काम कर रही हैं। 
 

Show comments

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख